बीडीओ सप्ताह में तीन दिन करें क्षेत्र का दौरा

Updated at : 12 Feb 2020 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ सप्ताह में तीन दिन करें क्षेत्र का दौरा

जलालगढ़ : वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्णिया डीडीसी ने लंबित कार्यों को त्वरित करने का निर्देश दिया. मंगलवार को प्रखंड के वीसी हॉल में डीडीसी अमन समीर ने प्रखंड के अधिकारियों के साथ वीसी की. इसके माध्यम से जिला के सभी 14 प्रखंड के बीडीओ, सीओ, मनरेगा पीओ की कार्यान्वयन फीडबैक लिया गया. मौके […]

विज्ञापन

जलालगढ़ : वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्णिया डीडीसी ने लंबित कार्यों को त्वरित करने का निर्देश दिया. मंगलवार को प्रखंड के वीसी हॉल में डीडीसी अमन समीर ने प्रखंड के अधिकारियों के साथ वीसी की.

इसके माध्यम से जिला के सभी 14 प्रखंड के बीडीओ, सीओ, मनरेगा पीओ की कार्यान्वयन फीडबैक लिया गया. मौके पर डीडीसी ने बीडीओ से कहा कि आवास योजना में लाभुक को प्रथम किस्त के बाद दूसरी किस्त या अन्य किस्त नहीं मिली.
इसमे विलंब क्यों हो रहा है. इसकी जांच करें. कहा कि सप्ताह में तीन दिन इस योजना को लेकर फील्ड विजिट में बीडीओ को खुद को जाने का निर्देश दिया. साथ सात निश्चय योजना के कार्यों की अवलोकन भी करने के निर्देश दिये.
वहीं सीओ को डीडीसी ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने का काम में तेजी लाये और सरकारी पोखर से खाली कराये गये विस्थापित परिवारों को पुनर्वास के लिए जो जमीन उपलब्ध हुई है उसमें उनका घर बना है या नहीं. इसमें भी काम करने का निर्देश दिया गया. मनरेगा के कार्यों के लिए भी डीडीसी ने निर्देश दिये. जहां पीओ के अवकाश में रहने पर मनरेगा कनीय अभियंता रिंकू कुमारी ने डीडीसी के वीसी में मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन