देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद को लोगों ने किया नमन

Updated at : 04 Dec 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद को लोगों ने किया नमन

पूर्णिया : जयंती के विशेष अवसर पर पूर्णियावासियों ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद को नमन किया और देश के प्रति उनके समर्पण और उनकी ईमानदारी और सादगी पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों पर अमल करने की जरूरत बतायी. इस अवसर पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. राजेन्द्र बाल […]

विज्ञापन

पूर्णिया : जयंती के विशेष अवसर पर पूर्णियावासियों ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद को नमन किया और देश के प्रति उनके समर्पण और उनकी ईमानदारी और सादगी पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों पर अमल करने की जरूरत बतायी. इस अवसर पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. राजेन्द्र बाल उद्यान में जहां स्वतंत्रता सेनानी व उनके उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया वहीं स्कूलों में बच्चों को राजेन्द्र बाबू के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया.

मंगलवार को देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की 135 वीं जयंती के अवसर पर राजेंद्र बाल उद्यान समिति की ओर से उद्यान परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में बुजूर्ग समाज के अध्यक्ष भोलानाथ आलोक व शाहिद रजा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इससे पूर्व उपस्थित अतिथियों ने डा. राजेंद्र प्रसाद के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिन्हा ने की. समारोह में स्वतंत्रता सेनानी शारदा देवी, गायत्री देवी व सीता देवी को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के बाबत राजेंद्र बाल उद्यान को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इस अवसर पर अपने अध्यक्षता कर रहे श्री सिन्हा ने डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद को नमन करते हुए कहा कि देश के विकास में राजेन्द्र बाबू का योगदान सदैव याद रहेगा. उन्होंने राजेन्द्र बाबू की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला.
इस अवसर पर वी पी पटोदिया, एम एन सिन्हा, डा. निशा प्रकाश, संजय सिंह, रीता सिन्हा आदि ने क्रमवार रुप से राजेन्द्र बाबू की जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस मौके पर रूपेश नंदन, राम नंदन सहाय, उदय प्रताप सिंह, गौतम वर्मा, रंजन सिंह, गौरी शंकर सिंह, विपिन जयपुरियार, राजेश कुमार दास आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन पूर्णिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जगतलाल वैश्यंत्री ने किया. मंच का संचालन अधिवक्ता बबीता चौधरी कर रही थीं.
राजेन्द्र बाबू के योगदान पर चर्चा : शहर के गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में समारोह आयोजित कर डॉ राजेंद्र प्रसाद को याद किया गया और देश के विकास में राजेन्द्र बाबू के योगदान पर चर्चा की गयी.
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने डा. राजेन्द्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. समारोह में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष इन्दु सिन्हा ने राजेंद्र बाबू को स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख नेता बताया और कहा कि उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में काम किया. पूरे देश में अत्यन्त लोकप्रिय होने के कारण उन्हें राजेन्द्र बाबू या देशरत्न कहकर पुकारा जाता था.
श्रीमती सिन्हा ने कहा कि राजेन्द्र बाबू में जो ज़ज्बा था और मातृभूमि के प्रति जो समर्पण था वह युगों-युगों तक देशवासियों को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा. इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एजाज़ अहमद ने कहा कि राजेंद्र बाबू पहले तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका में रहे लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने कभी भी अपने संवैधानिक अधिकारों में प्रधानमंत्री या कांग्रेस को दखलअंदाजी का मौका नहीं दिया.
असाधारण प्रतिभा के धनी राजेन्द्र प्रसाद की सरलता एवं नि:स्वार्थ भावना से राष्ट्र सेवा में समर्पण समस्त देशवासियों के लिए आदर्श है. इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष गौरी शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, पवन साह, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो आरिफ आलम,सुमित सिंहा, मो रफ़ीक, ललन कुमार, आलोक कुमार, बंटी पोद्दार, रूपेश कुमार, सुनील सिंहा, मो. जमाल, बबलू कुमार, मो. अनीश आदि मौजूद थे.
राजेन्द्र बाबू को अर्पित किया श्रद्धा सुमन : दिवस विशेष पर कांग्रेस नेताओं ने राजेन्द्र बाल उद्यान स्थित डा. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरी शंकर सिंह, जिला महासचिव गौतम वर्मा आदि ने कहा कि राजेन्द्र बाबू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें असाधारण प्रतिभा की प्रतिमूर्ति बताया. नेताओं ने कहा कि ईमानदारी और सादगी और देश के प्रति समर्पित प्रेम उनकी महानता को दर्शाता है. उन्होंने एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनायी.
उनके मेधावी चरित्र की प्रतिभा देश के लिए एक मिसाल है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. संविधान सभा के अध्यक्ष के तौर पर उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जायेगा. आज भारत का प्रत्येक व्यक्ति ऐसे महामानव को याद कर अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं. उनके बताये मार्ग व अनुसरण कर ही देश की सच्ची सेवा की जा सकती है.
आदर्श मध्य विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनी जयंती : भट्ठा बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 135वीं जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी. इस अवसर पर बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. डॉ राजेन्द्र प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर वरीय शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की. इसकी साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बारी बारी से पुष्पांजलि अर्पित की. बाल संसद द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया.
इस अवसर पर शिक्षक परेश कुमार सिंह ने राजेन्द्र बाबू के जीवन पर प्रकाश डाला. मंच संचालन करते हुए शिक्षक अवधेश कुमार दास ने बताया कि देश के सर्वोच्च स्थान पर काबिज होकर उन्होंने बिहार का मान बढ़ाया. छात्र मो. कैफ ने ने भी अपनी बात रखी. इस कार्यक्रम में शिक्षिका रत्ना पोद्दार, संयुक्ता कुमारी, सुलोचना कुमारी, दीपशिखा कुमारी व विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन