पूर्णिया से राजधानी पटना और दिल्ली के लिए शीघ्र चले एक्सप्रेस ट्रेन: सांसद
Updated at : 04 Sep 2019 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया : पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया से राजधानी पटना के लिए संध्याकालीन एक एक्सप्रेस ट्रेन एवं दिल्ली के लिए एक और एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की है. श्री कुशवाहा मंगलवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे(एनएफआर) मालेगांव गोहाटी जोन के कटिहार डिवीजन की हुई बैठक में हिस्सा ले रहे थे. डीआरएम ऑफिस कटिहार […]
विज्ञापन
पूर्णिया : पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया से राजधानी पटना के लिए संध्याकालीन एक एक्सप्रेस ट्रेन एवं दिल्ली के लिए एक और एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की है. श्री कुशवाहा मंगलवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे(एनएफआर) मालेगांव गोहाटी जोन के कटिहार डिवीजन की हुई बैठक में हिस्सा ले रहे थे.
डीआरएम ऑफिस कटिहार में हुई इस बैठक में रेलवे के महाप्रबंधक संजीव राय एवं मंडल रेल प्रबंधक कटिहार( डीआरएम ) आर के वर्मा समेत रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. सांसद ने रेलवे के महाप्रबंधक का ध्यान सीमांचल ट्रेन की कुव्यवस्था की ओर ध्यान दिलाया. उन्होने कहा कि ट्रेन की सफाई ठीक ढंग से नहीं होती है जबकि यह ट्रेन इस क्षेत्र के लिए इकलौती ट्रेन है.
इस ट्रेन से काफी लोग सफर करते हैं लेकिन पैंट्रीकार नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. सबसे ज्यादा परेशानी इस ट्रेन के समय को लेकर है. अक्सर यह ट्रेन लेट रहती है. उन्होंने सीमांचल ट्रेन में नियमित सफाई कराने,पैंट्री कार लगाने के साथ-साथ समय इसके परिचालन की सुनिश्चित व्यवस्था की मांग की.
इसके आलावा उन्होंने जलालगढ़ से किशनगंज नई रेल लाइन परियोजना को अविलंब प्रारंभ करने एवं जलालगढ़ स्टेशन में क्षतिग्रस्त रास्ता का निर्माण कराने का आग्रह किया. सांसद ने जलालगढ़ एवं रौतारा स्टेशन पर सीमांचल ट्रेन व जोगबनी कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन का ठहरा का भी प्रस्ताव दिया.
बैठक में जोगबनी से कटिहार डीएमयू ट्रेन के बोगी को बदलकर दूसरी बोगी को लगाने, पूर्णिया जंक्शन पर रेलवे कोच वाशिंग पिट लाइन की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया ताकि इस क्षेत्र से नयी- नयी ट्रेन संचालित किया जा सके. उन्होंने कई वर्षों से एक ही जगह जमे कर्मचारियों का नियमानुसार स्थानांतरण करने का भी सुझाव दिया. सांसद के आग्रह पर रेल महाप्रबंधक हर मांगों को हरसंभव पूरा करने का भरोसा दिलाया.
पूर्णिया जंक्शन पर यात्री सुविधा बढ़े
सांसद ने कहा कि पूर्णिया जंक्शन को मॉडल स्टेशन का दर्जा मिलने के बावजूद आज भी बहुत सारी कमी है. यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए स्टेशन पर वाइफाइ, शौचालय आदि की व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए एक मोबाइल एप लांच करवाने का भी सुझाव दिया.
सांसद ने विगत बैठक में रेलवे के विकास से संबंधित लिये गये प्रस्तावों पर अबतक की प्रगति से भी अवगत कराने का भी आग्रह किया. बैठक में सांसद के साथ संजय राय, राकेश कुमार, राजेश गोस्वामी, सुभाष महतो, पप्पू शर्मा, भोला कुशवाहा, सुजीत कुशवाहा ,अरविंद सिंह, गौरव पासवान, भोला झा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




