बेमौसम उन्नत किस्म की सब्जी की खेती पर सीमांत किसानों को किया जागरूक

Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :03 May 2026 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
बेमौसम उन्नत किस्म की सब्जी  की खेती पर सीमांत किसानों को किया जागरूक

हरदा

विज्ञापन

हरदा (पूर्णिया). केनगर प्रखंड़ के तीन पंचायत गोआसी, रहुआ एवं सतकोदरिया पंचायत के 200 चयनित महिला -पुरुष सीमांत किसानों को बेमौसम उन्नत किस्म की सब्जी खेती का प्रशिक्षण दिया गया. फिया फाउंडेशन के तत्वाधान में 12 दिनों तक प्रशिक्षण का समापन रविवार को किया गया.गोआसी पंचायत सरकार भवन में प्रशिक्षक डॉ. करुणेश एवं प्रोजेक्ट लीड गणेश प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण में सीमांत किसानों को बेमौसमी सब्जी उत्पादन की खेती को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों से होने वाले मुनाफा के बारे में बताया गया जिससे सीमांत किसान खेती से भरपूर लाभ उठा सकेगें. प्रशिक्षक ने बताया कि सीमांचल क्षेत्र की मिट्टी में सब्जी उत्पादन के लिए बेहद उपजाऊ है. 60 दिनों में मुनाफा देने वाली तोरई, खीरा, टमाटर और बैंगन की खेती किसानों की आर्थिक स्थिति बदल सकती है. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को नर्सरी प्रबंधन मिट्टी के चयन और फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले प्रमुख कीटों जैसे एफिड्स, सफेद मक्खी और कट-वर्म से बचाव के वैज्ञानिक तरीके सिखाए गए . साथ ही फसल की कटाई के बाद नमी प्रबंधन और बाजार की मांग के अनुरूप सप्लाई चेन पर भी विस्तृत जानकारी दी गई. प्रशिक्षण में फिया टीम की ओर से ग्राम पंचायत फैसलीटेटर जितेन्द्र कुमार, रोनित उज्जवल के साथ मो. हुसैन अहमद का सहयोग सराहनीय रहा . फोटो. 3 पूर्णिया 13- प्रशिक्षण में शामिल किसान एवं अन्य

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन