जज सुसाइड केस: पिता की शिकायत पर साजिश और खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज, जांच शुरू

जज अमन कुमार शर्मा का फाइल फोटो, PHOTO एक्स
Judge Suicide Case: जज अमन कुमार शर्मा आत्महत्या केस में सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जांच में जुट गई है.
Judge Suicide Case: जज अमन कुमार के पिता की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया. दिल्ली पुलिस ने बताया, BNS की धारा 108/61(2) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है, और जांच शुरू कर दी गई है. BNS की धारा 108 और 61(2) आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश से संबंधित हैं.
जज अमन ने फंदे से लटककर आत्महत्या की
जज अमन कुमार शर्मा सफदरजंग इलाका स्थित अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे. पुलिस के अनुसार उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या की है. बहनोई शिवम से घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
परिवार का दावा, मानसिक रूप से परेशान थे जज अमन
परिवार ने दावा किया है कि जज अमन शर्मा मानसिक रूप से परेशान थे. कुछ समय पहले उन्होंने उत्पीड़न की शिकायत की थी. मृतक के रिश्तेदार राजेश शर्मा ने पीटीआई को बताया- अमन ने घटना वाली रात करीब 10 बजे अपने पिता को फोन किया और अपनी परेशानी बताई. अमन ने अपने पिता से कहा, मैं बहुत परेशान हूं और मेरे लिए जीना मुश्किल हो गया है. मुझे दो महीने से प्रताड़ित किया जा रहा है.
पत्नी से था जज अमन का विवाद
अमन का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जो एक न्यायिक अधिकारी हैं. अमन की पत्नी की बहन एक आईएएस अधिकारी हैं और जम्मू में तैनात हैं. राजेश ने आरोप लगाया कि रात में दंपति के बीच झगड़ा हुआ था. उन्होंने कहा, अमन की पत्नी बहुत गुस्से में थी और चिल्ला रही थी, जबकि अमन रो रहे थे. फिर अचानक से खामोशी छा गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










