मूसलाधार बारिश व बज्रपात से 37 ट्रांसफार्मर जले, 31 तुरंत बदले गये

Published by :ARUN KUMAR
Published at :03 May 2026 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश व बज्रपात से 37 ट्रांसफार्मर जले, 31 तुरंत बदले गये

31 तुरंत बदले गये

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में विद्युत कार्यपालक अभियंता पूर्णिया पश्चिमी तथा पूर्वी द्वारा प्रमंडल अंतर्गत सभी प्रशाखा में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता एवं सहायक विद्युत अभियंताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में मुख्यालय स्तर से विद्युत अधीक्षण अभियंता मीटरिंग सुजीत कुमार तथा विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल पूर्णिया बासुकी शंकर भी उपस्थित थे. ज्ञातव्य हो कि विगत दो दिनों से मूसलाधार बारिश और बज्रपात से प्रभावित हुए विद्युत आपूर्ति की समीक्षा सभी कनीय विद्युत अभियंता और सहायक विद्युत अभियंता के साथ की गयी. पूरे जिले में दो दिनों में बज्रपात से 37 अदद घरेलू ट्रांसफार्मर जल गये थे. इसमें 31 अदद बदल दिए गए हैं. शेष को जल्द बदलने का दिशा निर्देश दिया गया. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तथा कुटीर ज्योति उपभोक्ता के परिसर में सोलर स्थापित करने हेतु विस्तृत समीक्षा के साथ साथ सभी कनीय विद्युत अभियंता और सहायक विद्युत अभियंता को लक्ष्य निर्धारित किया गया. आगामी बरसात और गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी 33 के भी तथा 11 के भी लाइनों के संपोषण के साथ-साथ जले ट्रांसफार्मर को बदलने हेतु दिशा निर्देश दिया गया. पूर्णिया के दोनों आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत कस्टमर केयर का दूरभाष नंबर का सुदृढ़ीकरण करा दिया गया है. दोनों कस्टमर केयर का दो -दो फोन नंबर संचालित किया गया है. इस पर कोई भी विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि किसी भी प्रकार कि बिजली की समस्या उत्पन्न होने पर उक्त नंबर पर अपना शिकायत दर्ज कर सकते हैं. विद्युत विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

दोनों कस्टमर केयर का दूरभाष नंबर

पूर्णिया पश्चिम के लिए 9264456425एवं 9031633835 और पूर्णिया पूर्वी के लिए 9264456431तथा 06454-242777 जारी किया गया है.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन