ससुराल वालों ने जूही की हत्या कर शव को कर दिया गायब
Updated at : 03 Apr 2019 1:44 AM (IST)
विज्ञापन

तारापुर : प्रखंड के डाढा सरोन गांव में एक बहू को दहेज लाेभियों ने मार दिया. इतना ही नहीं उसके शव को भी गायब कर दिया है. इस संबंध में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के परोरा निवासी अजय कुमार सिंह की पत्नी राधा देवी ने तारापुर थाना में अपनी बेटी जूही के […]
विज्ञापन
तारापुर : प्रखंड के डाढा सरोन गांव में एक बहू को दहेज लाेभियों ने मार दिया. इतना ही नहीं उसके शव को भी गायब कर दिया है. इस संबंध में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के परोरा निवासी अजय कुमार सिंह की पत्नी राधा देवी ने तारापुर थाना में अपनी बेटी जूही के हत्या का मामला दर्ज कराया.
इसमें उन्होंने जूही के पति दीपक कुमार सिंह, ससुर अविनाश सिंह व सास एवं अन्य लोगों को आरोपित किया है. राधा देवी ने कहा कि शादी के बाद से उनकी बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. दहेज देने में उन्होंने बार-बार असमर्थता जतायी. इसके कारण उसकी बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया.
31 मार्च को जूही का देवर संतोष कुमार सिंह ने मोबाइल पर जूही के मौत की जानकारी दी. हमलोग जब यहां पहुंचे तब तक इन लोगों ने लाश को ठिकाना लगा दिया था. मृतक जूही अपने पीछे तीन साल, दो साल और 15 दिन का बच्चा छोड़ गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
दो वारंटी गिरफ्तार
तारापुर. समकालीन अभियान के तहत तारापुर पुलिस ने वारंटी रामपुर निवासी मो इदरीश व मो आलम को गिरफ्तार किया, जो दहेज हत्याकांड में कई वर्षों से फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्त 18 वर्षों से फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




