मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर पूर्णिया शहर में विशेष यातायात व्यवस्था

Updated at : 11 Mar 2026 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर पूर्णिया शहर में विशेष यातायात  व्यवस्था

समृद्धि यात्रा कार्यक्रम

विज्ञापन

पूर्णिया. 12 मार्च को मुख्यमंत्री का समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्णिया आगमन प्रस्तावित है. यातायात डीएसपी कौशल किशोर कमल ने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षित एवं निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 12 मार्च प्रातः पांच बजे से संध्या चार बजे तक कई रूट पर यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी. कसबा से पंचमुखी मंदिर भाया रामबाग एवं भूतनाथ मंदिर जाने वाली स्टेट हाइवे पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. होप हॉस्पिटल से रामबाग मार्ग पर सामान्य वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा. . बिहार टॉकीज मोड़ से रामबाग की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. जनता चौक से पासवान चौक होते हुए रामबाग जाने वाली सड़क पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. कप्तान पुल से फातिमा हॉस्पिटल होते हुए रामबाग जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. पंचमुखी मंदिर से फोर्ड कंपनी चौक होते हुए थाना चौक की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा. थाना चौक से गिरजा चौक की ओर सामान्य वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से बंद रहेगा. लाइन बाजार से आरएन साह चौक मार्ग पर सामान्य वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा. सभी नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि 12 मार्च को निर्धारित यातायात मार्गों एवं पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें तथा सहयोग प्रदान करें, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित की जा सके. ये हैं वैकल्पिक मार्ग थाना चौक से भट्ठा बाजार, लाइन बाजार एवं आरएन साह चौक जाने वाले वाहन कला भवन रोड के माध्यम से आवागमन कर सकेंगे. जनता चौक से आने वाले वाहन जनता चौक कोर्ट स्टेशन रोड पूर्णिया कॉलेज चौक कोर्ट स्टेशन रोड मधुबनी बाजार मार्ग से शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रवेश कर सकेंगे. आर.एन. साह चौक एवं थाना चौक से आने वाले वाहन पॉलीटेक्निक चौक रजनी चौक लाइन बाजार मार्ग से आवागमन कर सकेंगे. लाइन बाजार से आर. एन. साह चौक की ओर आने-जाने वाले वाहन लाइन बाजार झंडा चौक रजनी चौक पॉलीटेक्निक चौक मार्ग का उपयोग करते हुए आरएन साह चौक एवं मधुबनी की दिशा में आवागमन करेंगे. ——————- बस एवं भारी वाहनों का संचालन अररिया, कसबा की ओर से आने वाली बसें जीरो माइल बेलौरी मरंगा मार्ग से होकर बस स्टैंड पहुंचेंगी. धमदाहा, बनमनखी की ओर से आने वाली बसें नवनिर्मित बाईपास (कोसी नर्सरी मार्ग) का उपयोग करेंगी तथा वापसी में भी यही मार्ग अपनाया जाएगा. कटिहार मोड़ से लाइन बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. बस स्टैंड पूर्णिया से आर एन साह चौक की ओर जाने वाली सड़क पर भी सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. अन्य मार्गों से आने वाले बसों का परिचालन बाइपास के रास्ते से यथावत बना रहेगा. सीएम कार्यक्रम में आनेवालों के लिए पार्किंग व्यवस्था मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं. कला भवन परिसर में धमदाहा, बनमनखी एवं मरंगा की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग के लिए, बीएसआरटीसी बस स्टैंड परिसर में धमदाहा, बनमनखी एवं मरंगा की दिशा से आने अतिरिक्त बड़े वाहनों बस आदि की पार्किंग के लिए,रंगभूमि मैदान के समीप स्थित जय प्रकाश सेवा संस्थान का परिसर मधुबनी की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग के लिए, जल संसाधन विभाग परिसर (जनता चौक के समीप) जनता चौक एवं मधुबनी बाजार क्षेत्र की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग के लिए, इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप निर्धारित परिसर अति विशिष्ट अतिथियों के वाहनों की पार्किंग के लिए ,मानस भारती स्कूल का प्रांगण (गिरजा चौक के समीप) विशिष्ट अतिथियों के वाहनों की पार्किंग के लिए , जिला स्कूल का प्रांगण नेवालाल चौक, रजनी चौक एवं भट्ठा बाजार की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है. ——————- विशेष निर्देश – एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को यातायात प्रतिबंध से मुक्त रखा जाएगा. – निर्धारित मार्गों पर नो-पार्किंग लागू रहेगा. आवश्यकता पड़ने पर यातायात पुलिस द्वारा अतिरिक्त डायवर्जन एवं प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं. – आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे विशिष्ट अतिथियों के आवागमन हेतु निर्धारित मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन