मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंत्री लेशी सिंह ने दिया बल
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 11 Mar 2026 7:08 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 12 मार्च के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंत्री लेशी सिंह ने बुधवार को अपने आवास पर पूर्णिया नगर निगम के वार्ड पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधि के साथ एक बैठक की.इसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता अरविंद कुमार भोला साह भी उपस्थित रहे. मंत्री लेशी सिंह ने सभी वार्ड पार्षदों को निर्देश दिया कि सभी अपने-अपने वार्ड से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ फूलमाला एवं बैंड बाजा के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत करे. स्वागत ऐसा होना चाहिए जो ऐतिहासिक बन जाए, साथ ही मुख्यमंत्रीजी के प्रभावशाली संबोधन से लाभ लें . मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में चौतरफा विकास कर बिहार देश का सिरमौर बन गया है. मुख्यमंत्री जी का कार्यकाल आने वाले दिनों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा . भाजपा नेता अरविंद कुमार भोला साह ने अपील की कि सभी पूर्णियावासी अधिक से अधिक संख्या में रंगभूमि मैदान पहुंचकर मुख्यमंत्रीजी के भाषण का लाभ उठाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










