बारिश के दौरान कृषि फीडर का 11 हजार वोल्ट तार गिरा, दुर्घटना टली

Updated:
विज्ञापन
बारिश के दौरान कृषि फीडर का 11 हजार वोल्ट तार गिरा, दुर्घटना टली

दुर्घटना टली

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व .मुफस्सिल थानाक्षेत्र के चांदी पंचायत में रविवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना टल गई. चांदीबाड़ी मुर्गी फार्म के पास 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया. तार में करंट प्रवाहित होने से जमीन पर बिजली फैल गई और आग की लपटें निकलने लगीं. घटना के समय बारिश हो रही थी और गनीमत रही आसपास कोई नहीं था. स्थानीय निवासी मो. कारे, मो. आजाद और मो. रौनक ने बताया कि यह बिजली लाइन किसानों की सिंचाई के लिए बिछाई गई है. घटना के समय सभी लोग नहर की दूसरी तरफ थे. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ .कुछ दिन पहले भी यहां तार टूटा था. विभाग ने केवल अस्थायी मरम्मत की थी, जिसके कारण तार फिर से टूट गया. सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया. ग्रामीणों ने तारों की स्थायी मरम्मत की मांग की है .उनका कहना है कि हाईवोल्टेज के तार आबादी से दूर ले जाए जाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन