ePaper

"जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया” पटना में पीएम मोदी के स्वागत में लगे 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़े पोस्टर

Updated at : 28 May 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के स्वागत में लगाया गया पोस्टर

प्रधानमंत्री के स्वागत में लगाया गया पोस्टर

ऑपरेशन सिंदूर: प्रधानमंत्री मोदी 29 मई को बिहार के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी गुरुवार की शाम पटना पहुंच रहे हैं. उनके स्वागत में बीजेपी दफ्तर के साथ ही पूरे शहर में पोस्टर लगाए गए है. इन पोस्टरों में ऑपरेशन सफलता का जिक्र करने के साथ ही प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया है.

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को पहली बार बिहार आ रहे हैं. ऐसे में बीजेपी उनकी स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर राजधानी पटना में तैयारियां जोरो पर है. बीजेपी दफ्तर के साथ ही पूरे शहर में पोस्टर लगाए गए है. इन पोस्टरों में ऑपरेशन सफलता का जिक्र करने के साथ ही प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया है. 

ना देश झुकेगा, ना बिहार का विकास रुकेगा

बिहार बीजेपी के दफ्तर के सामने एक पोस्टर लगा है. जिसमें नारा लिखा गया है, “ना देश झुकेगा, ना बिहार का विकास रुकेगा. वहीं, दूसरे पोस्टर में लिखा है “जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है.”  

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पटना में रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री 

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 29 मई को बिहार के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी गुरुवार की शाम पटना पहुंच रहे हैं. पटना हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वे पटना एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।.साथ ही बिहटा हवाई अड्डे का भी शिलान्यास करेंगे. इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी पटना में रोड शो करते हुए बिहार भाजपा के दफ्तर पहुंचेंगे. रोड शो के दौरान पीएम मोदी का जगह-जगह स्वागत होगा, जिसके लिए 32 जगहों पर मंच भी बनवाया गया है. गुरुवार को राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद पीएम मोदी शुक्रवार को रोहतास जिले के विक्रमगंज में जनसभा करेंगे, जहां से वे शाहाबाद इलाके में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. 

इसे भी पढ़ें: Bihar: 29 और 30 मई को 4 राज्यों के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, बिहार को देंगे सबसे बड़ी सौगात

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन