ePaper

बिहार में अब ड्यूटी के दौरान पुलिसवाले नहीं करेंगे मोबाइल फोन का उपयोग, जानिये DGP ने क्या बताया कारण

Updated at : 02 Jun 2021 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अब ड्यूटी के दौरान पुलिसवाले नहीं करेंगे मोबाइल फोन का उपयोग, जानिये DGP ने क्या बताया कारण

ड्यूटी के दौरान पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी मोबाइल या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग नहीं करेंगे. मंगलवार को इस संबंध में डीजीपी एसके सिंघल ने एक आदेश जारी कर सभी पुलिस कर्मियों व पदाधिकारियों को ऐसा करने पर रोक लगायी है.

विज्ञापन

पटना. ड्यूटी के दौरान पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी मोबाइल या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग नहीं करेंगे. मंगलवार को इस संबंध में डीजीपी एसके सिंघल ने एक आदेश जारी कर सभी पुलिस कर्मियों व पदाधिकारियों को ऐसा करने पर रोक लगायी है.

डीजीपी ने अपने आदेश में कहा है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल उपयोग, मोबाइल से सोशल मीडिया का उपयोग या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने मनोरंजन के लिए नहीं करें. ऐसा करने से पब्लिक के बीच पुलिस की छवि धूमिल होती है और मीडिया द्वारा ऐसी खबरों को प्रकाशित करने पर राज्य पुलिस की छवि भी नकारात्मक होती है.

ऐसे में केवल विशेष परिस्थिति को छोड़ कर मोबाइल का उपयोग नहीं किया जाये. इस संदर्भ में सभी जिला पुलिस के पदाधिकारियों व संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अनुपालन के लिए आदेश जारी कर दिया गया है.

कर्तव्य निर्वहन में होती है दिक्कत

डीजीपी ने अपने आदेश में कहा है कि पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी वीआईपी सुरक्षा, यातायात, विधि-व्यवस्था, चौक-चौराहों पर महत्वपूर्ण कार्य के लिए होती है. ऐसे में प्रायः ऐसा देखा जाता है कि बेवजह मोबाइल के उपयोग से कर्तव्य निर्वहन में परेशानी होती है.

मोबाइल के उपयोग से महत्वपूर्ण काम से ध्यान भटक जाता है और कार्यक्षमता और दक्षता में भी कमी आती है. इसलिए ड्यूटी के दौरान मोबाइल उपयोग पर पाबंदी रहेगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन