PM Modi: “बिहार का लड़का राजनीति की बात न करे हो ही नहीं सकता”, गया के लड़के को पीएम मोदी का जवाब

Updated:
विज्ञापन

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025 : पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को छात्र-छात्राओं से परीक्षा पर चर्चा के दौरान कहा कि बिहार के लोग बहुत तेजस्वी होते हैं. पीएम मोदी ने बिहार के छात्र विराज के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि बिहार का लड़का हो और राजनीति की बात न हो, यह संभव ही नहीं है.

विज्ञापन

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पे चर्चा के दौरान बच्चों ने कुछ सवाल भी किए, जिसका उन्होंने बड़े सरल अंदाज में जवाब दिया. पीएम मोदी ने बच्चों को तनाव मुक्त रहने का मंत्र दिया. इसी बीच जब बिहार के विराज ने पीएम मोदी से एक सवाल किया, “आप इतने बड़े ग्लोबल लीडर हैं और कई बड़े पदों पर रहे हैं. आप हमसे दो-तीन ऐसी बातें शेयर कीजिए, जो आपसे संबंधित हों और जो हमें बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करें?” इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने हंसते-मुस्कुराते हुए कहा, “बिहार का लड़का हो और राजनीति की बात न हो, यह हो ही नहीं सकता.”

आपके शहर में

विज्ञापन

लीडरशिप पर सवाल करने को बोले पीएम

पीएम मोदी ने छात्रों से सवाल किया, “अगर किसी के मन में लीडरशिप को लेकर कोई सवाल आता है, तो पूछें.” इस पर एक छात्र ने कहा, “कैसे बताऊं?” पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा कि जैसे मन करे, वैसे बताओ. पीएम मोदी की बात को सुनकर वहां मौजूद सभी छात्र हंस पड़े. छात्र ने प्रधानमंत्री से सवाल किया, “जैसे हम क्लासरूम में मॉनिटर होते हैं और किसी को कहते हैं कि तुम नीचे बैठ जाओ, तो ऐसी स्थिति में हम उसे ये तो नहीं कह सकते हैं कि तुम बैठ जाओ, नहीं तो मैं तुम्हारा नाम लिख दूंगा, तो ऐसी स्थिति में कोई तरीका है, जिससे कि हम उसे समझा सकें?”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी ने बताया कैसे व्यवहार करना चाहिए

पीएम मोदी ने उस छात्र को अच्छे लीडरशिप के गुण बताए. उन्होंने कहा, “लीडरशिप का मतलब हमेशा कुर्ता पजामा पहनना या मंच पर बड़े-बड़े भाषण देना नहीं होता है. आपको सबसे पहले खुद को एक उदाहरण बनाना होगा. अगर मान लीजिए कि समय पर आना है और ऐसी स्थिति में मॉनिटर ही कहेगा कि आप लोग चले जाइए, मैं बाद में आऊंगा, तो ऐसी स्थिति में मॉनिटर की बात कौन सुनेगा? अगर मान लीजिए कि किसी का होमवर्क नहीं हुआ, तो आप उसकी मदद कर सकते हैं. आप उसे कह सकते हैं कि चलिए, मैं तुम्हारे होमवर्क करने में मदद करता हूं. आपके क्लास में पढ़ने वाले बच्चों को लगना चाहिए कि मॉनिटर मेरी मदद करता है, मुझे डांटता नहीं है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि लीडरशिप थोपी नहीं जाती है. अगर आप किसी को ज्ञान झाड़ देंगे, तो कोई आपको स्वीकार नहीं करेगा. आपका व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि लोग आपको खुद स्वीकार करें.

इसे भी पढ़ें: मध्याह्न भोजन सामग्री घर ले जाती हैं, सर्टिफिकेट का पैसा लेती हैं… सिवान में ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका पर लगाए कई गंभीर आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन