बिहार में अब पीएम आवास महिलाओं के नाम पर ही होंगे पास, नगर विकास विभाग का आदेश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना को लेकर नगर विकास विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है. बिहार में अब पीएम आवास महिलाओं के नाम पर ही पास हो सकेंगे. सरकार की ओर से क्लियर किया गया है कि इस योजना के तहत मिलने वाले घर पर पहला हक महिलाओं का है.

विज्ञापन

PM Awas Yojana: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि इस योजना के तहत मिलने वाले आवासों पर पहला हक महिलाओं का होगा. नगर विकास एवं आवास विभाग ने एक लेटर जारी कर सभी नगर निगमों के नगर आयुक्तों और सभी नगर परिषदों/नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों को इस नियम का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है.

विभाग ने जारी किया ये आदेश

विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, योजना के तहत आवास का स्वामित्व परिवार की वयस्क महिला मुखिया के नाम पर होना अनिवार्य है. आवास को परिवार के पुरुष मुखिया और उसकी पत्नी के संयुक्त नाम पर भी आवंटित किया जा सकता है.

पुरुष सदस्य के नाम पर आवास की स्वीकृति केवल उसी स्थिति में दी जायेगी, जब परिवार में कोई भी वयस्क महिला सदस्य उपलब्ध न हो. अगर आवेदक विधुर, अविवाहित, अलग या ट्रांसजेंडर है, तो आवास उनके व्यक्तिगत नाम से स्वीकृत किया जा सकता है.

इस वजह से लिया फैसला

सरकार को यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत महालेखाकार (एजी), बिहार की ओर से किए गए ऑडिट में एक बड़ी लापरवाही सामने आयी थी. ऑडिट में पाया गया कि कई ऐसे परिवारों में भी आवास पुरुष सदस्यों के नाम पर स्वीकृत कर दिए गए, जहां वयस्क महिला सदस्य मौजूद थीं. यह योजना के मूल प्रावधानों के बिल्कुल खिलाफ था.

स्वीकृति से पहले होगी दस्तावेजों की गहन जांच

इस गड़बड़ी से सबक लेते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव-सह-मिशन निदेशक ने सख्त आदेश दिया है कि पीएमएवाई (शहरी) 2.0 के तहत लाभार्थियों को मंजूरी देने से पहले उनके दस्तावेजों और पात्रता की अच्छी तरह से जांच (सभ्यक परीक्षण) की जाये. विभाग ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के स्वामित्व और सह-स्वामित्व के नियमों का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये, ताकि योजना का लाभ सही मायने में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिल सके.

Also Read: निशांत कुमार अचानक पहुंचे LNJP हॉस्पिटल, मरीजों से की बात, व्यवस्थाओं को देख भड़के



विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन