निशांत कुमार अचानक पहुंचे LNJP हॉस्पिटल, मरीजों से की बात, व्यवस्थाओं को देख भड़के

Updated:
विज्ञापन

LNJP हॉस्पिटल में निशांत कुमार

Nishant Kumar: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को अचानक LNJP हॉस्पिटल पहुंचे. इस दौरान निशांत कुमार ने मरीजों से बातचीत की. साथ ही अस्पताल से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली. लेकिन हॉस्पिटल में कमी को देख वे भड़क गए. निशांत कुमार के पहुंचते ही हॉस्पिटल के कर्मी अलर्ट हो गए.

विज्ञापन

Nishant Kumar: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार लगातार एक्शन मोड में हैं. पटना के हॉस्पिटल में अचानक पहुंचकर व्यवस्थाओं को जान रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को निशांत कुमार LNJP हॉस्पिटल पहुंचे. निशांत कुमार के हॉस्पिटल पहुंचते ही वहां मौजूद डॉक्टर्स और कर्मी अलर्ट हो गए. इस दौरान घूम-घूमकर पूरे हॉस्पिटल का निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हॉस्पिटल के व्यवस्थाओं की ली पूरी जानकारी

LNJP हॉस्पिटल में निशांत कुमार ने मरीजों से बातचीत की. किस तरह की सुविधाएं मरीजों को हॉस्पिटल में दी जा रही है और किस तरह की परेशानियां उन्हें झेलनी पड़ रही है, इसके बारे में उन्होंने जाना. इसके साथ ही हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के बारे में भी निशांत कुमार ने जानकारी ली. साथ ही हर एक वार्ड से लेकर बाथरूम तक को चेक किया.

हॉस्पिटल की व्यवस्था देख भड़के निशांत

हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को जानने के बाद निशांत कुमार भड़क गए. उन्होंने कहा, यहां पर हमने कुछ कमियां पाई है. बैठने की लिए चेयर नहीं है और बाथरूम की सफाई भी नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हॉस्पिटल में MRI मशीन काम कर रहा या नहीं, उसे चलाने के लिए टेक्नीशियन है या नहीं है, दवाइयां उपलब्ध है या नहीं, इसके बारे में जानकारी ली. कमियों को लेकर सब कुछ ठीक किए जाने का आदेश भी उन्होंने दिया.

PMCH में भी पहुंचे थे औचक निरीक्षण के लिए

इससे पहले निशांत कुमार PMCH भी अचानक ही पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मैनेजमेंट और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली थी. इस दौरान प्राचार्य डॉ. एनपी सिंह मौजूद नहीं थे. इस वजह से उनके खिलाफ एक्शन भी लिया था. उस दौरान निशांत कुमार ने अधिकारियों को आदेश दिया था, अस्पताल में किसी भी तरह की समस्या होने पर उन्हें तुरंत जानकारी दी जाए. उन्होंने कहा था, मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.

Also Read: बिहार के इस जिले में रनवे के लिए 10 दिनों में टेंडर की संभावना, जल्द ही उड़ान भरेंगे छोटे विमान



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन