निम्थु गांव में करेंट की चपेट में आने से मासूम समेत दो की मौत, गांव में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
निम्थु गांव में करेंट की चपेट में आने से मासूम समेत दो की मौत, गांव में मचा कोहराम

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

नीमचक बथानी के निम्थु गांव में तालाब के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बच्चे और ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों में मचा कोहराम।

विज्ञापन

तालाब के चारों ओर कंटीले तार से घेराबंदी कर करेंट प्रवाहित किया गया था बच्चे को बचाने में तार की चपेट में आ गया मवेशी चरा रहा व्यक्त प्रतिनिधि, नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के निम्थु गांव में गुरुवार को करेंट की चपेट में आने से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, निम्थु गांव में अविनाश यादव ने मछली पालन के लिए बनाये गये तालाब के चारों ओर कंटीले तार से घेराबंदी कर उसमें करेंट प्रवाहित कर दिया था. किसी कारणवश तालाब के किनारे पहुंचे अमरजीत राजवंशी के आठ वर्षीय पुत्र सागर राजवंशी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गये. यह देख पास में मवेशी चरा रहे अमीरक यादव उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आ गये. इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये. ग्रामीणों ने बिजली प्रवाहित तार का कनेक्शन हटाकर दोनों शवों को बाहर निकाला. परिजन जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे, शव देखकर चीख-पुकार मच गयी. सागर की मां रोते-रोते कई बार बेहोश हो गयीं. ग्रामीणों ने बताया कि सागर राजवंशी दो भाइयों में बड़ा था. उसके पिता अमरजीत राजवंशी चेन्नई में मजदूरी करते हैं और हाल ही में वहां गये थे. घटना की सूचना उन्हें दे दी गयी है, जिसके बाद वे गांव के लिए रवाना हो गये हैं. मामले को लेकर परिजनों ने जाम की सड़क इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने बथानी से साइड जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही बथानी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया. थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन