भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति को लेकर सामने आई ये खबर, पढ़िए तलाक पर क्या है अपडेट

Pawan Singh Jyoti Singh Divorce से जुड़ी खबर पर पवन सिंह के करीबी ने दावा किया है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्तों में सुधार हो रहा है.
भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है. सूत्रों का कहना है कि दोनों पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच सुलह हो गई है. शीघ्र ही दोनों एक साथ रहने लगेंगे. सोशल मीडिया (Social Media) पर गुरुवार (22 फरवरी) को अचानक इस तरह का दावा किया जा रहा है.
पवन सिंह के मैनेजर दीपक सिंह ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन नहीं करते हुए मीडिया से बात करते हुए कहा कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्तों में धीरे धीरे सुधार हो रहा है.समय आने पर सब पता चल जाएगा. फिलहाल हम लोग यही मनाएंगे कि संबंध में सुधार हो जाए और दोनों एक बार फिर से एक हो जाएं.
बताते चलें कि दोनों के बीच आरा कोर्ट में तलाक का मामला पिछले कई दिनों से चल रहा है. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.इसको लेकर दोनों कई बार आरा फैमिली कोर्ट की जज श्वेता सिंह के सामने हाजिरी लगाई हैं. दोनों ने अपनी अपनी गवाही भी दी है. पवन सिंह के अधिवक्ता सुदामा सिंह और ज्योति सिंह के अधिवक्ता विशु दर पांडेय ने भी कोर्ट के सामने अपना अपना पक्ष रख चुके हैं.
इस बीच यह भी खबर आयी थी कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह से तीन करोड़ रुपये और नोएडा में एक घर मांगा था. जबकि पवन सिंह की ओर से ज्योति को एक करोड़ रुपये देने की बात कही गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




