कुर्जी में युवक को मारी गोली, पुराने किरायेदारों पर शक

दीघा थाने के कुर्जी बालू पर इलाके में शनिवार को दिन में बाइक सवार बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक संतोष कुमार को गोली मार दी. गोली उनके पैर में लगी है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
संवाददाता, पटना
दीघा थाने के कुर्जी बालू पर इलाके में शनिवार को दिन में बाइक सवार बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक संतोष कुमार को गोली मार दी. गोली उनके पैर में लगी है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संतोष कुमार मूल रूप से आरा के चांदी के रहने वाले हैं. जबकि उनका ननिहाल कुर्जी बालू पर स्थित अजय राय के घर में है. वे शनिवार को ममेरे भाई से मिलने के बाद वापस कंकड़बाग जा रहे थे. इसी बीच कुर्जी बालू पर इलाके में स्थित गैस गोदाम के बाद दो की संख्या में रहे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. उन्होंने किसी तरह से वहां से भाग जान बचायी. लोग जुटने लगे तो हमलावर भी निकल गये. फिलहाल वे अस्पताल में इलाजरत हैं और खतरे से बाहर हैं. परिजनों ने पूर्व के किरायेदार रविंद्र पंडित, राजू झा व अन्य पर गोली मारने का शक जाहिर किया है. ये लोग पहले संतोष के ननिहाल में ही रहते थे. अजय की पत्नी रीना ने बताया कि मकान में कुछ किरायेदार रहते हैं. उनके पति अजय आठ माह से जेल में हैं, इसके कारण किरायेदारों से किराया लेने व घर की देखभाल संतोष करते हैं. मकान में रवींद्र पंडित और राजू झा किराये में रहते थे. उन लोगों को घर से निकाल दिया गया था. उन लोगों ने ही जान से मारने की धमकी दी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




