Wetlands In Bihar: बिहार में इतने वेटलैंड्स का तैयार होगा हेल्थ कार्ड, अब सेहत पर होगी कड़ी निगरानी

बिहार में वेटलैंड्स की तस्वीर
Wetlands In Bihar: बिहार में 233 वेटलैंड्स के हेल्थ कार्ड तैयार किए जायेंगे. दरअसल, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए बिहार सरकार की तरफ से खास पहल की गई है. अब बिहार में वेटलैंड्स की सेहत पर निगरानी रहने वाली है.
Wetlands In Bihar: जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए बिहार सरकार ने एक अनोखी पहल की है. राज्य की 233 वेटलैंड्स का हेल्थ कार्ड तैयार किया गया है. इसमें पानी की गुणवत्ता, ऑक्सीजन लेवल, प्रवासी पक्षियों की संख्या और जलीय जीवों की स्थिति जैसी अहम जानकारियां दर्ज की गई हैं. इस हेल्थ कार्ड से साफ हो जाएगा कि कौन-सी वेटलैंड्स कितनी स्वस्थ है और किसे संरक्षण की जरूरत है.
स्कोर ए प्लस का मतलब
इसका सबसे ऊंचा स्कोर है ‘ए प्लस’, जिसका मतलब है कि वेटलैंड पूरी तरह स्वस्थ है. लेकिन अगर स्कोर इससे नीचे है, तो समझना होगा कि उस वेटलैंड्स को बेहतर प्रबंधन की जरूरत है.
4526 आर्द्रभूमियां, 4316 का हो चुका सत्यापन
वर्तमान में राज्य में 2.25 हेक्टेयर से बड़े टोटल 4526 वेटलैंड्स हैं. इनमें से 4316 का लैंड वेरिफिकेशन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने पूरा कर लिया है. इन वेटलैंड्स की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि ये जल शुद्धिकरण, मिट्टी को नमी प्रदान करने, बाढ़ नियंत्रण और जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
‘वेटलैंड मित्र’ रखेंगे खास ख्याल
इन वेटलैंड्स की देखरेख और प्रबंधन के लिए सरकार ने ‘वेटलैंड मित्र’ योजना शुरू की है. इसके तहत वेटलैंड्स के आस-पास रहने वाले लोग ही इनकी पहचान, सफाई और रखरखाव करेंगे. साथ ही, प्रवासी पक्षियों के अवैध शिकार पर रोक लगाने और पर्यावरणीय पर्यटन को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी भी इन्हीं मित्रों पर होगी.
क्यों खास हैं वेटलैंड्स?
वेटलैंड्स यानी ऐसे इलाके जहां पानी लंबे समय तक ठहरा रहता है. यह न केवल पक्षियों और जलीय जीवों का घर है बल्कि जलवायु संकट से बचाने में भी बेहद मददगार है. ये बाढ़ के पानी को रोककर बड़े पैमाने पर नुकसान से बचाती हैं और भूजल को रीचार्ज करती हैं. बिहार सरकार की यह पहल आने वाले समय में वेटलैंड संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










