Bihar Weather: बिहार के 6 जिलों में इस दिन हो सकती है बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ शुरू

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Jan 2025 4:35 AM

विज्ञापन

Rain Alert

Bihar Weather: बिहार में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. आइएमडी ने बताया है कि राज्य के 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू हो गया है. इसके असर से अगले कुछ दिन के लिए ठंड से कुछ राहत महसूस हो सकती है. दरअसल, आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में आगामी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने के आसार हैं. वहीं, शनिवार को राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व हिस्सों की अधिकांश जगह पर सुबह के समय घना कोहरा और शेष बिहार में सुबह के समय हल्का या मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है.

कहां-कहां हो सकती है बारिश

आइएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 12 जनवरी को राज्य के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में कुछ एक स्थानों पर हल्की बरसात होने की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के उच्चतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गयी है. राज्य का औसत उच्चतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. राज्य में सबसे कम न्यूनतम पांच डिग्री डेहरी में दर्ज किया गया है. इसके अलावा जमुई में 5.3 डिग्री सेल्सियस , पूसा में 5.4 , बांका में 5.7 राजगीर और वैशाली में 6.8, बक्सर में 7.2 और मोतिहारी में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार के इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 24 जिलों के लिए 11 जनवरी को मध्यम से घना कुहासा छाए रहने को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई शामिल है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में इस दिन तक 8 जिलों में जारी रहेगा कोहरे का कहर, जारी हुआ येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन