Bihar Weather: बिहार में इस दिन तक 8 जिलों में जारी रहेगा कोहरे का कहर, जारी हुआ येलो अलर्ट

बिहार मौसम खबर
Bihar Weather: बिहार के 8 जिलों में मौसम सेवा केंद्र अगेल दो दिनों तक कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसमें बताया गया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा.
Bihar Weather: बिहार के अधिकांश जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. सुबह के समय कई जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम रह रही है. इसी बीच बिहार मौसम सेवा केंद्र ने अगले दो दिन के लिए जारी किये अलर्ट में बताया कि राज्य के 8 जिलों में 12 जनवरी तक हल्का से माध्यम कोहरा छाया रहेगा. साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 जनवरी के बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
इन 8 जिलों में छाया रह सकता है कोहरा
बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया कि बिहार के भोजपुर, बक्सर, पटना,सारण, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर और पश्चिम चंपारण जिलों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की स्थिति जारी रहेगी. इसके अलावा बिहार में अगले 48 घंटे के दौरान कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
12 जनवरी के बाद बढ़ेगा तापमान
बिहार मौसम सेवा केंद्र ने अपने अलर्ट में बताया कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव देखने को मिलेगा. इस वजह से 12 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार के इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
आइएमडी ने बिहार के 24 जिलों के लिए 11 जनवरी तक मध्यम से घना कुहासा छाए रहने को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई शामिल है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में जारी रहेगा Cold Day
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










