बिहार के इन 23 जिलों में दो दिन बाद मौसम होगा खराब, बारिश के साथ कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, जानें Weather Update
Bihar Weather Report
Bihar Weather Update: बिहार में दो दिन बाद मौसम खराब होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि बिहार के 23 जिलों में बारिश के आसार हैं.
Bihar Weather Update: बिहार के उत्तर-पूर्व और दक्षिण पूर्व के जिलों में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं. इसे लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है. इसके प्रभाव से 28 और 29 दिसंबर को भोजपुर, रोहतास, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, नालंदा, पटना, सारण, वैशाली, शेखपुरा, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा और पूर्णिया के आसपास वाले इलाके में बारिश के आसार हैं. इसके बाद प्रदेश में तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज होगी. इसके साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.

बिहार के इन जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा. बिहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान 10-14°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है. वहीं पटना, वैशाली, कटिहार, पूर्णिया, नालंदा, सीतामढ़ी, मधुबनी, मधेपुरा, भागलपुर, खगड़िया, बेगुसराय, समस्तीपुर और जमुई जिले में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट है.
सात डिग्री के करीब पहुंचा रात का तापमान
बिहार के कई जिलों में रात के तापमान में फिर से गिरावट हो रही है. मौसम विभाग रिकॉर्ड के अनुसार अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड में दर्ज किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस पूर्वी चंपारण जिला के पकड़ीदयाल प्रखंड में दर्ज किया गया है.

बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
पिछले 24 घंटों में दर्ज न्यूनतम तापमान
पूर्वी चंपारण 5.8°C, पश्चिम चंपारण 6.8°C, शिवहर 7.7°C, मुजफ्फरपुर 7.9°C, दरभंगा 7.7°C, मधुबनी 7.3°C, सीतामढ़ी 8.1°C, गोपालगंज 8.4°C, सिवान 8.4°C, सारण 8.4°C, वैशाली 8.5°C, समस्तीपुर 8.8°C, बेगूसराय 9.2°C, जहानाबाद 9.8°C, नालंदा 9.4°C, नवादा 9.8°C, लखीसराय 9.4°C, मुंगेर 9.4°C, सुपौल 9.1°C, मधेपुरा 9.0°C, सहरसा 8.6°C, अररिया 9.5°C, पूर्णिया 9.8°C, कटिहार 9.4°C, भागलपुर 9.7°C, बांका 9.2°C, पटना 10.3°C, खगड़िया 10.2°C, किशनगंज 10.8°C, जमुई 11.0°C, अरवल 11.3°C, गया 10.9°C, भोजपुर 11.1°C, औरंगाबाद 11.3°C, बक्सर 11.3°C, रोहतास 11.0°C, कैमूर 10.9°C दर्ज किया गया है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में बारिश बढ़ाएगी ठंड! गोपालगंज, सीवान समेत इन जिलों में IMD का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










