इमामगंज से हम ने दीपा मांझी को बनाया उम्मीदवार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2024 12:53 AM
हम पार्टी ने इमामगंज सीट से सूचना प्रौद्योगिकी व आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ संतोष सुमन की पत्नी दीपा मांझी को टिकट दिया है.
संवाददाता, पटना हम पार्टी ने इमामगंज सीट से सूचना प्रौद्योगिकी व आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ संतोष सुमन की पत्नी दीपा मांझी को टिकट दिया है. रविवार को पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय एमएसएमइ मंत्री जीतन राम मांझी ने दीपा मांझी को सिंबल दिया. दीपा मांझी के टिकट मिलते ही अब तमाम अटकलों पर विराम लग गया है. इस सीट से जीतन राम मांझी के छोटे बेटे प्रवीण मांझी और दामाद देवेंद्र मांझी भी टिकट के दावेदार थे. पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन को इमामगंज से टिकट के लिए अधिकृत किया गया था. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपा मांझी को टिकट देने पर अंतिम मुहर लगायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










