एजेंिसयों की कार्रवाई से हम हो रहे मजबूत

Updated at : 20 Mar 2025 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
एजेंिसयों की कार्रवाई से हम हो रहे मजबूत

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बेशक इन (एनडीए) लोगों का इरादा हमें परेशान करने का है, लेकिन इडी, सीबीआइ और आयकर की कार्रवाई से हम और मजबूत हो रहे हैं.

विज्ञापन

बोले तेजस्वी संवाददाता,पटना विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बेशक इन (एनडीए) लोगों का इरादा हमें परेशान करने का है, लेकिन इडी, सीबीआइ और आयकर की कार्रवाई से हम और मजबूत हो रहे हैं. मैं या लालू प्रसाद,राबड़ी देवी, तेज प्रताप और मीसा भारती यानी हमारे परिवार के लोगों से इतनी बार पूछताछ हो चुकी है कि लोग गिनती भी भूल गये होंगे. उन्होंने यह बातें विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान बुधवार को कही हैं. राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि जांच एजेंसियों की हमने हमेशा मदद की है. हम लोगों को एजेंसियों ने जब बुलाया, तब गये हैं. कुल मिलाकर इन जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. इससे कुछ नहीं होने वाला है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि भाजपा के दोनों उपमुख्यमंत्री कहां गायब हैं? वे केवल लालू और तेजस्वी को कोसने में लगे हैं. इधर, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अक्सर पूरक प्रश्न के माध्यम से सरकार को घेरने की कोशिश करते रहे हैं. बजट सत्र के दौरान बुधवार को पहला अवसर था, जब उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर की जर्जर सड़क निर्माण को लेकर सवाल पूछा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन