जल संचयन योजनाओं की होगी मॉनीटरिंग

Updated:
विज्ञापन
जल संचयन योजनाओं की होगी मॉनीटरिंग

राज्य की जलाशयों, वेटलैंड्स, छोटी नदियाें, कुएं सहित अन्य जलस्रोतों में घटते जल स्तर को बेहतर करने और पानी जमा करने की योजनाओं को लेकर मॉनीटरिंग बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन

जलाशय, वेटलैंड्स सहित जलस्रोत होंगे बेहतर संवाददाता, पटना राज्य की जलाशयों, वेटलैंड्स, छोटी नदियाें, कुएं सहित अन्य जलस्रोतों में घटते जल स्तर को बेहतर करने और पानी जमा करने की योजनाओं को लेकर मॉनीटरिंग बढ़ा दी गयी है. राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों ने आपसी तालमेल के माध्यम से जल-जीवन-हरियाली अभियान को सभी मानकों पर लागू करने और परियोजनाओं को पूरा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया है. राज्य के जलाशयों, वेटलैंड्स सहित अन्य जलस्रोतों में कमी की वजह से विदेशी पक्षियों का भी आगमन पिछले सालों की अनुपात में कम हुआ. यह खुलासा वर्ष 2025 में वार्षिक जल पक्षी गणना में हुआ है. सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान जलस्रोतों से संबंधित योजनाओं को लेकर दिये गये निर्देश पर प्राथमिकता से काम किया जा रहा है. इसके तहत जल संसाधन विभाग ने कमलाधार जीवछ नदी और पुरानी कमला नदी को पुनर्जीवित करने की योजना पर काम शरू कर दिया है. इसके तहत दरभंगा और मधुबनी जिला में जमीन अधिग्रहण किया जायेगा. साथ ही उग्रनाथ शाखा नहर और विशेश्वर स्थान नहर का विस्तार किया जायेगा. इसके लिए अलाइनमेंट का काम शुरू करने की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन