ePaper

गंगा में स्नान कर रही चौकीदार की पत्नी डूबी, दिनभर हुई तलाश

Updated at : 06 Nov 2024 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा में स्नान कर रही चौकीदार की पत्नी डूबी, दिनभर हुई तलाश

Patna News : मंगलवार को दरवेशपुर गांव के पास गंगा घाट पर नहाय खाय को लेकर गंगा में नहाने गयी मनेर थाने के चौकीदार की पत्नी डूब कर लापता हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मनेर

मंगलवार को दरवेशपुर गांव के पास गंगा घाट पर नहाय खाय को लेकर गंगा में नहाने गयी मनेर थाने के चौकीदार की पत्नी डूब कर लापता हो गयी. उसके तलाश में एसडीआरएफ की टीम घंटों मशक्कत करती रही, लेकिन देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं चल सका. घटना के बाद चौकीदार के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि दरवेशपुर गांव निवासी व मनेर थाने के चौकीदार अमरजीत पासवान की 35 वर्षीय पत्नी नीतू देवी छठ महापर्व को लेकर तैयारी में जुटी थी. मंगलवार की सुबह नहाय-खाय के लिए वह गंगा नदी घाट नहाने गयी थी. इसी दौरान नदी के गहरे पानी में डूबकर लापता हो गयी. सूचना पर पहुंची मनेर पुलिस ने एसडीआरएफ के टीम को जानकारी दी. इसके बाद टीम ने गंगा में सुबह से देर शाम तक तलाश की. एसडीआरएफ की टीम दूसरे दिन भी नदी में सर्च अभियान चलायेगी. घटना की जानकारी पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ निखिल आनंद ने पहुंच कर दुख प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन