ePaper

Video: ‘सड़क जी ने तेजस्वी को बचाया ’, तेजस्वी यादव के समर्थक सड़क को दिखाने लगे अगरबत्ती, किया धन्यवाद

Updated at : 07 Jun 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
Video: ‘सड़क जी ने तेजस्वी को बचाया ’, तेजस्वी यादव के समर्थक सड़क को दिखाने लगे अगरबत्ती, किया धन्यवाद

Video: राजद नेता तेजस्वी यादव का जिस जगह पर एक्सीडेंट हुआ था समर्थकों ने उस सड़क की पूजा की. अगरबत्ती दिखाते वक्त समर्थक बोल रहा था कि हमारे भगवान को बचाने के लिए धन्यवाद सड़क जी.

विज्ञापन

Video: बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले को मधेपुरा से पटना लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए लेकिन उनके सुरक्षा में तैनात तीन सदस्य घायल हो गए. यह घटना शनिवार तड़के करीब डेढ़ बजे वैशाली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 (NH-22) पर गोरौल टोल प्लाजा के पास हुई, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने राजद नेता के काफिले में शामिल एक वाहन को पीछे से तेज गति से टक्कर मार दी.

एक्सीडेंट पर क्या बोले तेजस्वी

दुर्घटना के बारे में तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका काफिला चाय पीने के लिए सड़क किनारे एक ढाबे पर रुका था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक पीछे से एक वाहन को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. तेजस्वी यादव वाहन से 5 फीट दूर थे और उन्हें कोई चोट नहीं आई.

तेजस्वी यादव ने इस घटना को बहुत गंभीर और चिंताजनक बताते हुए कहा वाहन थोड़ा और आगे बढ़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. उन्होंने जन प्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल समीक्षा की बात कही. उनकी सुरक्षा टीम के तीन सदस्य घायल हो गए और उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

चालक को हिरासत में लिया गया

घायलों में से एक के सिर में चोट आई है और वह चिकित्सकीय निगरानी में है, हालांकि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. गोरौल टोल प्लाजा पर ट्रक को रोक लिया गया और चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के इन 17 जिलों में 10 और 11 जून को मेघगर्जन और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन