Video: PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 4 महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

Patna PMCH: पटना के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में जूनियर डॉक्टरों ने 4 महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी है. जिससे ओपीडी सेवाएं ठप हो गई हैं, और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Patna PMCH: पटना के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है. जिससे ओपीडी सेवाएं ठप हो गई हैं और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हड़ताल पर गए डॉक्टरों का कहना है कि पिछले 4 महीनों से उन्हें स्टाइपेंड नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रशासन की अनदेखी से नाराज जूनियर डॉक्टर

प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि, “हम इंटर्न स्टूडेंट्स हैं, हमारी पढ़ाई लंबी चलती है और स्टाइपेंड पर हमारी निर्भरता होती है. लेकिन 4 महीने से हमें कोई भुगतान नहीं मिला. कई बार अस्पताल प्रशासन को नोटिस भेजा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. आखिरकार हमें मजबूर होकर हड़ताल करनी पड़ी.”

“घर से बार-बार पैसे मांगना अच्छा नहीं लगता”

हड़ताल में शामिल इंटर्न छात्रों ने कहा, “समय पर स्टाइपेंड नहीं मिलने से बहुत परेशानी हो रही है. बार-बार घर से पैसे मांगना अच्छा नहीं लगता. अगर स्टाइपेंड समय पर मिले तो हम अपनी जरूरतें खुद पूरी कर सकते हैं. जब तक समाधान नहीं होगा, प्रदर्शन जारी रहेगा.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

मरीजों को हो रही परेशानी

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी पूरी तरह ठप हो गई है. दूर-दराज से आए मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं.वहीं, अस्पताल प्रशासन अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाने में नाकाम रहा है. PMCH प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, “स्टाइपेंड जारी करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन