Voter Adhikar Yatra: पटना में मंच से खूब गरजे तेजस्वी, बोले- 'ये लोग बिहारियों को ठगने आए हैं…'
Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 Sep 2025 2:50 PM
मंच से बोलते हुए तेजस्वी यादव
Voter Adhikar Yatra: महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा आज पटना में चल रही है. मंच से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खूब गरजे. उन्होंने कहा कि यह बिहार की धरती है, जो लोकतंत्र की जननी मानी जाती है. दो भाजपाई, चुनाव आयोग के साथ मिलकर यहां लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.
Voter Adhikar Yatra: महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा आज पटना में चल रही है. इन दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. मंच से तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह बिहार की धरती है, जो लोकतंत्र की जननी मानी जाती है. दो भाजपाई, चुनाव आयोग के साथ मिलकर यहां लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. आप ही बताइए, आप लोकतंत्र चाहते हैं या राजतंत्र?
‘ये लोग बिहारियों को ठगने आए हैं…’
आगे यह भी कहा कि बिहार के लोग उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाना जानते हैं. ये लोग बिहारियों को ठगने आए हैं. फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात में और जीत चाहते हैं बिहार में. ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा. तेजस्वी यादव ने आगे कहा आपको तय करना है कि आपको ओरिजिनल मुख्यमंत्री चाहिए या डुप्लीकेट मुख्यमंत्री. जब लालू जी ने इनके आडवाणी को गिरफ्तार करवा दिया था, तो उनका बेटा तेजस्वी एफआईआर से डरने वाला नहीं है. हमारे तो भगवान का जन्म भी जेल में हुआ था. आज तक लालू यादव इनसे नहीं झुके, और तेजस्वी भी कभी नहीं झुकेगा.
ट्रांसफर में हो रहा है खेल
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि बिहार में एक इंजीनियर के यहां से सौ करोड़ मिले. उसने 10 करोड़ नोट जला दिये. उस विभाग के मंत्री सरकार के खासमखास हैं. डबल इंजन की सरकार पर जमकर तंज कसा. इस सरकार में कोई विजन नहीं है. साथ ही ट्रांसफर पोस्टिंग में खेल हो रहा है. तेजस्वी यादव ने बड़ी बात कही कि सरकार बनने पर भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. बिहार में बेरोजगारी और पलायन है. हम एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं.
17 अगस्त से शुरू हुई थी यात्रा
मालूम हो देश के कई दिग्गज नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. ‘वोटर अधिकार यात्रा’, जिसकी शुरुआत 17 अगस्त को हुई थी. लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है. इस यात्रा का उद्देश्य कथित ‘वोट चोरी’ और चुनावी प्रक्रिया में होने वाली गड़बड़ियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है. समापन मार्च में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शिरकत की है.
Also Read: Bihar Weather: 2 सितंबर को बिहार के इन 6 जिलों के लिए अलर्ट, जानिए अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










