Bihar Weather: 2 सितंबर को बिहार के इन 6 जिलों के लिए अलर्ट, जानिए अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम…

Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 Sep 2025 2:06 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार में मानसून की गतिविधि अभी कमजोर पड़ी हुई है. मौसम विभाग ने 2 सितंबर को बिहार के 6 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही अगले 4 दिनों तक मौसम बिहार में कैसा रहेगा, आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के जिलों में बारिश का दौर फिलहाल थमा हुआ है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से 2 सितंबर के लिए बिहार के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही इन जिलों में बादल गरजने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

23 जिलों में सामान्य से कम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में मानसून ने इस बार गजब का रंग दिखाया है. अधिक बारिश वाले जिलों के रूप में पहचाने जाने वाले जिलों में इस बार सबसे कम बारिश दर्ज की गई है. फिलहाल पूरे बिहार के 23 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है. केवल 15 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य बारिश दर्ज हुई है.

सामान्य से 29 प्रतिशत कम हुई बारिश

अगस्त महीने में बेहतर बारिश के बाद भी 31 अगस्त तक की बिहार में बारिश सामान्य से 29 प्रतिशत कम हुई है. उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी बिहार के बेहतर बारिश वाले जिलों में मानसून कुछ कम सक्रिय दिखाई दिया है. पूर्वी चंपारण में 61 प्रतिशत, सीतामढ़ी 61, सहरसा 57, सुपौल 55, गोपालगंज 53, मुजफ्फरपुर 53, पश्चिमी चंपारण 52, मधेपुरा 57, मधुबनी 50, पूर्णिया 50, सारण और अररिया में 45 प्रतिशत बारिश हुई.

इन जिलों में सामान्य बारिश

इसके अलावा अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, बक्सर, गया, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास, शेखपुरा और वैशाली जिलों में सामान्य या इससे कुछ अधिक बारिश हुई है. भागलपुर, भोजपुर, कटिहार, किशनगंज, भभुआ के साथ अन्य जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज हुई है.

बिहार में अगले कुछ दिनों तक का मौसम

मौसम विभाग की माने तो, तीन-चार दिन कम बारिश के आसार है. इस दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने के संकेत है. पांच सितंबर से बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है.

Also Read: Bihar News: पटना का ये इलाका बना कचरा घर! बदबू से लोगों का हाल बेहाल, गुस्से में दी भयंकर चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन