ePaper

Lok Sabha Election 2024: प्रियंका की एंट्री से काराकाट में बदल गया सियासी समीकरण

Updated at : 04 May 2024 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: प्रियंका की एंट्री से काराकाट में बदल गया सियासी समीकरण

Lok Sabha Election 2024 काराकाट संसदीय क्षेत्र में निषाद समाज का अकेले करीब 1.5 लाख वोटर है. जबकि, मुसलमानों के 2.5 लाख वोट है

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 काराकाट लोकसभा सीट पर प्रियंका चौधरी की एंट्री हो गई है. ओवैसी की पार्टी AIMIM ने उन्हें अपना प्रतियाशी बनाया है. प्रियंका चौधरी के चुनाव मैदान में आने के बाद बिहार का काराकाट लोकसभा सीट हॉट सीट बन गया है. कुछ दिन पहले ही भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह ने यहां से अपनी दावेदारी पेश की थी. अब ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अल्पसंख्यक के बदले अति पिछड़ी जाति की महिला जिला पार्षद प्रियंका चौधरी पर दांव खेल कर बिहार में सियासी हलचलें तेज कर दी है.

पावर स्टार पवन सिंह के सामने प्रियंका

ओवैसी की पार्टी AIMIM के इस फैसले के बाद पावर स्टार पवन सिंह, एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह हैरान हैं. हालांकि अभी तक किसी के कोई प्रतिक्रिया तो सामने नहीं आयी है, लेकिन प्रियंका चौधरी के प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर काराकाट से पटना तक सियासी हलचलें बढ़ गी है. ये वही प्रियंका हैं, जो अभी जिला पार्षद है और उनके पति गांधी चौधरी व्यवसाई-समाजसेवी हैं. 2021 में प्रियंका और उनकी सास दोनों ने चुनाव लड़ा था. दोनों विजयी हुई थी.

प्रियंका की सास भी मुखिया है

प्रियंका जिला परिषद और उनकी सास रामदुलारी देवी ने मुखिया का चुनाव जीता था. आपको बता दें काराकाट संसदीय क्षेत्र में निषाद समाज का अकेले करीब 1.5 लाख वोटर है। जबकि, मुसलमानों के 2.5 लाख वोट है। इसी प्रकार अति पिछड़ों के भी यहां अच्छे खासे वोट हैं। एक तरह से प्रियंका को उम्मीदवार बनाकर एआईएमआईएम ने दूर की कौड़ी लाई है। एक तीर से कई निशाने साधे है।

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन