ePaper

Valentine Day: पटना के डुमरा चौकी से पूरब की ओर आज नहीं चलेंगे ऑटो व इ-रिक्शा, जानें शहर में निकलने से पहले ट्रैफिक रूट बदलाव

Updated at : 14 Feb 2025 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
Patna news

ट्रैफिक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)

Valentine Day: पटना के डुमरा चौकी से पूरब की ओर आज ऑटो व इ-रिक्शा नहीं चलेंगे. आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से बेली शहर के कई रूट बदले रहेंगे.

विज्ञापन

Valentine Day in Patna: वेलनटाइन डे पर पहली बार ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव है. शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से बेली शहर के कई रूट बदले रहेंगे. बेली रोड पर यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर डुमरा चौकी से पूरब ऑटो व इ-रिक्शा नहीं चलेंगे. यहां से सभी वाहन एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किये जायेंगे या डुमरा चौकी मोड़ से यू-टर्न किया जायेगा. इसके अलावा बेली रोड में यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर पुनाईचक ट्रैफिक पोस्ट से पश्चिम ऑटो व ई-रिक्शा नहीं चलेंगे. यहां से इन वाहनों को बायें मोड़ते हुए मंगल रोड पर डायवर्ट कर वापस किया जायेगा. इसके अलावा सर्कुलर रोड से पूरब आगे इको पार्क की ओर कोई वाहनों (सरकारी व कर्मियों के वाहनों को छोड़ कर) को नहीं जाने दिया जायेगा. इसी प्रकार कर्पूरी गोलंबर से आगे इको पार्क की ओर कोई भी वाहन (सरकारी व कर्मियों के वाहनों को छोड़कर) नहीं जाने दिया जायेगा. वहीं, चिड़ियाखाना गेट नंबर-01 और राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास कोई भी वाहन सड़क पर पार्क नहीं होगा. कुम्हरार पार्क के पास मुख्य सड़क पर वाहनों का पड़ाव वर्जित रहेगा.

इलाके में भ्रमण करते रहेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, क्रेन व ट्रॉली भी तैनात

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि सभी ट्रैफिक ओपी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे. अतिरिक्त स्टैटिक पदाधिकारी और डॉल्फिन मोबाइल भी अपने-अपने क्षेत्र में घूम-घूम कर ट्रैफिक का संचालन किया जायेगा. सभी स्टैटिक पदाधिकारी प्रथम पाली में सात बजे से चार बजे तक और द्वितीय पाली में एक बजे से दस बजे रात तक बने रहेंगे. वहीं, कई जगहों पर आपात स्थिति से निबटने के लिए क्रेन व ट्रॉली भी तैनात रहेंगे.

पार्क, रेस्टोरेंट और हॉल के बाहर सीसीटीवी फुटेज से विशेष नजर

वेलनटाइन डे को लेकर पटना पुलिस सतर्क है. जिले के पार्क, रेस्टोरेंट, हॉल समेत अन्य सार्वजनिक स्थल पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था रहेगी. वैसे सार्वजनिक स्थान जहां ज्यादा भीड़ जुटने की संभावना रहेगी उन स्थानों पर एसएसपी अवकाश कुमार ने अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया है. एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से भी असामाजिक तत्वों पर निगरानी की जायेगी. रेस ड्राइविंग, झुंड लगाकर सार्वजनिक स्थानों पर खड़े रहने वालों पर विशेष नजर रहेगी. उन्होंने सभी थानों को भी निर्देश जारी किया है कि अपने-अपने इलाकों में सभी गश्ती करते रहे. किसी भी तरह का कोई संदिग्ध या फिर बदमाशी करते दिखे तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर थाना लाये.

Also Read: Bihar News: टूरिस्ट हब के रूप में विकसित होगा हाजीपुर के बरैला झील, नेचर और वाइल्डलाइफ टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन