ePaper

लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता : बिजेंद्र

Updated at : 05 May 2025 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता : बिजेंद्र

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.उन्होंने ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनियों के अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया है.इससे पहले विद्युत भवन में ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने पेसू क्षेत्र में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं शटडाउन की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार ही परियोजनाओं के कार्यान्वयन एवं दैनिक अनुरक्षण कार्य के लिए समीक्षा कर न्यूनतम समय के लिए ही शटडाउन किया जाए.उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि परियोजना एवं रखरखाव कार्य के लिए जो शटडाउन जरूरी हो, उसकी पहले से योजना बनाकर समाचार पत्रों और विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाये.इसके साथ-साथ माइकिंग के जरिए भी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाये ताकि लोग आवश्यक तैयारियां, जैसे पानी संग्रह, पहले से कर सकें.श्री पाल ने कहा कि हर शटडाउन की निगरानी संबंधित अधीक्षण अभियंता करेंगे और स्थल पर सहायक या कनीय अभियंता की उपस्थिति अनिवार्य होगी.उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पॉवर कट की जानकारी सभी उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से समय से दी जाए. निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पेसू कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन