पालीगंज. अज्ञात वाहन ने सब्जी विक्रेता को टक्कर मारी, मौत

Updated at : 11 May 2024 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
पालीगंज. अज्ञात वाहन ने सब्जी विक्रेता को टक्कर मारी, मौत

ठेला से सब्जी बेचकर घर लौट रहे एक सब्जी विक्रेता को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी

विज्ञापन

पालीगंज. ठेला से सब्जी बेचकर घर लौट रहे एक सब्जी विक्रेता को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बाद में ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी . मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान कोदहरी गांव निवासी नरेश प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र भुषण कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, भूषण किंजर बाजार में ठेले पर सब्जी बेचता था. शुक्रवार की शाम वह सब्जी बेचकर ठेला लेकर अपने घर कोदहरी लौट रहा था. धोखहारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन टक्कर मार फरार हो गया . इस घटना में भूषण वहीं पर गिर पड़ा. काफी देर के बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने वहां उसे मृत हालत में देखा. ग्रामीणो ने घटना की सूचना सिगोड़ी पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शाह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन