Patna News : रिटायर्ड अभियंता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रूपसपुर थाने के दो दारोगा गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Feb 2025 1:48 AM

विज्ञापन

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार को एक रिटायर्ड इंजीनियर से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रूपसपुर थाने के दो दारोगा को गिरफ्तार कर लिया. वे यह रिश्वत एक केस को मैनेज करने के लिए ले रहे थे.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रूपसपुर थाने में तैनात दो दारोगा को गिरफ्तार कर लिया. निगरानी ब्यूरो ने एक रिटायर्ड इंजीनियर तुषार कुमार पांडेय की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की़ निगरानी ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार तुषार पांडेय ने बुधवार को निगरानी ब्यूरो में यह लिखित शिकायत दी थी कि रूपसपुर थाने में राहुल कुमार नामक एक शख्स ने उनके खिलाफ रुपये लेने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है. इसी शिकायत को मैनेज करने के लिए थानेदार के दारोगा फिरदौस आलम व रंजीत कुमार 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं. इसके बाद निगरानी ब्यूरो के डीएसपी अरुणोदय पांडेय को जांच और कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गयी. डीएसपी पांडेय ने पूरे मामले की सत्यता जांच की और शिकायत को सही पाया. इसके बाद उन्होंने एक धावा दल का गठन किया, जिसने गुरुवार की रात दोनों दारोगा को शास्त्रीनगर स्थित एलएनजेपी हड्डी अस्पताल के पास अंधेरे में तुषार पांडेय से रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. दोनों दारोगाओं से पूछताछ हो रही है़ शुक्रवार को इन्हें निगरानी की विशेष न्यायालय में पेश किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन