पटना से गायब दो नाबालिग लड़की खगड़िया से बरामद, आपस में शादी कर एक साथ रहने का लिया फैसला

Updated:
विज्ञापन

AI से बनायी गयी सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजधानी पटना से लापता दो नाबालिग स्कूली छात्राओं को पुलिस ने खगड़िया से बरामद किया है. दोनों के खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने आपस में शादी कर ली है और अब साथ रहना चाहती हैं.

विज्ञापन

Patna News : राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र से गायब दो नाबालिग स्कूली छात्राओं को पुलिस ने खगड़िया से बरामद कर लिया. हालांकि उन्होंने पुलिस को जो जानकारी दी, उससे सभी के होश उड़ गये. उन दोनों ने आपस में शादी करने और अब साथ में ही रहने की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी.

विज्ञापन

तीन साल से एक-दूसरे के संपर्क में थी दोनों

नाबालिगों की बरामदगी की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने काफी समझाया. लेकिन वे दोनों नाबालिग लड़की घर जाने को भी तैयार नहीं थी. दोनों कोतवाली थाना क्षेत्र के अदालतगंज की रहने वाली है.दोनों का घर आसपास ही है और दोनों तीन साल से एक-दूसरे के संपर्क में थी.

सात अगस्त को घर से भागकर पहुंची थी खगड़िया

ये दोनों सात अगस्त को अपने घर से निकली थी और ट्रेसलेस हो गयी थी. इसके बाद परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराया था. पुलिस ने मामले की जांच की और उनका लोकेशन खगड़िया रेलवे स्टेशन का पाया. इसके बाद लोकल थाने के सहयोग से दोनों को सकुशल बरामद कर लिया.

मंदिर में शादी करने की दी जानकारी, अब एक-साथ रहने का फैसला किया

पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो बातया कि खगड़िया में ही एक मंदिर में आपस में शादी कर ली और एक होटल में रह रही थी. उनके पास करीब 3500 रुपये थे, जो खर्च हो गये थे. एक छात्रा प्लस टू में और दूसरी छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती हैं. 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के पिता सीआईडी में है. प्लस टू की छात्रा बालिग है और 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा नाबालिग है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज था

कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों ने आपस में शादी करने की जानकारी दी है. थाने में दोनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था. खगड़िया से सकुशल बरामद कर लिया गया है. पुलिस दोनों का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन