पटना: जेडी विमेंस कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को मिली फर्स्ट एड की ट्रेनिंग
सुरक्षा सप्ताह पर जानकारी देते हुए
जेडी विमेंस कॉलेज में कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस ने 'मिशन सफर' के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ आपातकालीन स्थिति में फर्स्ट एड की ट्रेनिंग भी दी गई.
Patna News : पटना जेडी विमेंस कॉलेज में कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस की ओर से 'मिशन सफर' के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक (यातायात), पटना के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ. इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित सड़क व्यवहार की जानकारी देना था.
सड़क चिन्ह और ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने छात्राओं को सड़क चिन्हों, ट्रैफिक सिग्नल के नियमों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल तरीके से समझायीं. छात्राओं को सड़क पर वाहन चलाते और पैदल चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया.
दुर्घटना के समय फर्स्ट एड का लाइव प्रशिक्षण
आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए छात्राओं को दुर्घटना के समय काम आने वाले प्राथमिक उपचार यानी फर्स्ट एड का लाइव प्रशिक्षण दिया गया. विशेषज्ञों ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल मदद पहुंचाने के तरीकों की जानकारी दी, ताकि अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी स्थिति को संभाला जा सके.
ऑनलाइन क्विज में छात्राओं ने लिया हिस्सा
छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इससे छात्राओं में यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया.
जिम्मेदार नागरिक बनाने पर जोर
पटना ट्रैफिक पुलिस की इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को सड़क पर अधिक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना है. कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को लेकर दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










