पटना: रानीतालाब पुलिस ने दालान में छिपाकर रखे अवैध हथियार बरामद किये, आरोपी फरार
बरामद हथियार
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान और आसपास के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. केवल पासधारक वाहनों को ही अनुमति होगी. पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव.
Patna News : दुल्हिन बाजार प्रखंड क्षेत्र के जीतन छपरा गांव में रानीतालाब पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार बरामद किये हैं. इसकी जानकारी पटना पश्चिमी सिटी एसपी कार्यालय की ओर से बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रानीतालाब पुलिस को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि जीतन छपरा गांव में एक व्यक्ति अपने दालान में अवैध हथियार छिपाकर रखा हुआ है. हथियार के बल पर वह आसपास के लोगों में भय का माहौल बनाये हुए है और कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है.
सूचना के बाद पटना पश्चिमी सिटी एसपी के निर्देश पर पालीगंज एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में रानितलाब थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गयी. टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जीतन छपरा गांव में छापेमारी की.
भूसा में छिपाकर रखे थे हथियार
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान जीतन छपरा गांव निवासी बुटन यादव के पुत्र प्रभु यादव के दालान में भूसा के अंदर छिपाकर रखे गये हथियार बरामद किये गये. पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, एक टूटा हुआ देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
मामले में रानीतलाब थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आरोपी प्रभु यादव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और बरामद हथियारों के संबंध में भी जानकारी जुटायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










