Patna News : पटना आने वाली दो फ्लाइटें बनारस और दुर्गापुर डायवर्ट

Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 11 Apr 2025 1:41 AM

विज्ञापन

आंधी-बारिश के कारण पटना एयरपोर्ट पर करीब एक घंटे तक विमान परिचालन भी बाधित रहा. दो विमानों को दूसरी जगह डायवर्ट करना पड़ा, जबकि तीन अन्य विमान भी देरी से पटना एयरपोर्ट पहुंचे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : आंधी-बारिश से दोपहर तीन बजे से चार बजे तक पटना एयरपोर्ट पर विमान परिचालन भी बाधित रहा. इस दौरान दिल्ली से पटना आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ407 दोपहर तीन बजे बनारस डायवर्ट हो गयी, क्योंकि एटीसी ने उन्हें बताया कि हवा की गति यहां इतनी तेज है कि इसमें लैंडिंग संभव नहीं है. बनारस में लैंड करने के बाद लगभग एक घंटे यह फ्लाइट वहां खड़ी रही. शाम 4:30 बजे पटना के मौसम के साफ होने और यहां आंधी-बारिश रुकने के बाद विमान शाम 5:10 बजे पटना एयरपोर्ट आया. इसी तरह दोपहर 3:20 बजे कोलकाता से आयी इंडिगो की फ्लाइट 6इ6917 भी यहां उतर नहीं सकी और दुर्गापुर डायवर्ट हो गयी. वहां पहुंचने के लगभग एक घंटे बाद पटना में मौसम सही होने की सूचना पाकर फिर वह यहां के लिए उड़ी. आंधी- बारिश के दौरान तीन अन्य विमान भी देर से आये व गये. इनमें मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6इ2043 एक घंटा 24 मिनट, दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6इ2445 37 मिनट और रांची से शाम 4:25 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6इ925 एक घंटा 26 मिनट देर से आयी और लगभग इतने ही देरी से वापस गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन