Patna News : सब-वे में ट्रैवलेटर व एस्केलेटर का ट्रायल शुरू, अगले महीने होगा उद्घाटन

Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 04 Apr 2025 1:16 AM

विज्ञापन

पटना जंक्शन के पास बन रहे सब-वे में ट्रैवलेटर व एस्केलेटर लगने के बाद उसका ट्रायल किया जा रहा है. मई में इसका उद्घाटन होने की संभावना है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : पटना जंक्शन के पास बन रहे सब-वे में ट्रैवलेटर व एस्केलेटर लगने के बाद उसका ट्रायल किया जा रहा है. 15 दिनों तक ट्रायल होने के बाद उसकी फिनिशिंग पूरा होगी. सब-वे में जाने के बाद ट्रैवलेटर पर खड़े होकर यात्री पटना जंक्शन की ओर जायेंगे और फिर एस्केलेटर से बाहर निकल जायेंगे. इस माह के अंत तक सब-वे के बचे काम पूरे कर लिये जायेंगे. सूत्र ने बताया कि मई में इसका उद्घाटन होने की संभावना है. साथ ही मल्टी मॉडल हब भी शुभारंभ होगा. तभी सब-वे का फायदा लोगों को मिलेगा.

तीन जगहों पर प्रवेश व निकास की व्यवस्था

सब-वे में प्रवेश व निकास के लिए तीन जगहों पर व्यवस्था है. मल्टी मॉडल हब, मल्टी लेवल पार्किंग के समीप व पटना जंक्शन के निकट हनुमान मंदिर के बगल में लोग निकल सकते हैं. सब-वे में आठ ट्रैवेलेटर व चार एस्केलेटर लगाये गये हैं. महावीर मंदिर निकास के पास व मल्टी लेवल पार्किंग के पास दो लिफ्ट लगाये जा रहे हैं. सब-वे का उपयोग पैदल यात्रियों द्वारा पटना जंक्शन व बुद्ध स्मृति पार्क से मल्टी मॉडल हब तक पहुंच कर सिटी बस से पटना शहर के विभिन्न जगहों के लिए उपयोग किया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन