नीतीश सरकार ने 11 डीएसपी को बदले, अमित कुमार होंगे पटना के ट्रैफिक डीएसपी

Transfer News मोहनिया कैमूर के डीएसपी दिलीप कुमार को बी-सैप 16 पटना का डीएसपी, सीआइडी के डीएसपी रवि प्रकाश सिंह को गया का डीएसपी विधि व्यवस्था और पुलिस निरीक्षक से प्रोन्नति वीरेंद्र प्रसाद महतो को विशेष निगरानी इकाई का डीएसपी बनाया गया है.
Transfer News: बिहार पुलिस सेवा कोटि के 11 डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों को राज्य सरकार ने नयी जिम्मेदारी सौंपी है. गृह विभाग द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक सीआइडी के डीएसपी कृष्ण कुमार सिंह को पीरो भोजपुर का एसडीपीओ बनाया गया है.
इसी तरह, बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के डीएसपी अमित कुमार को इमामगंज गया का एसडीपीओ, नालंदा के ट्रैफिक डीएसपी सुनील कुमार सिंह को राजगीर नालंदा का एसडीपीओ, पीरो भोजपुर के एसडीपीओ राहुल सिंह को एसटीएफ बिहार का डीएसपी, इमामगंज गया के एसडीपीओ अमित कुमार को पटना का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है.
ये भी पढ़ें… Bihar Land Survey: जमीन सर्वे में मारपीट की हुई एंट्री, पिता और भाई का विरोध करना बहन को पड़ा भारी
राजगीर नालंदा के एसडीपीओ प्रदीप कुमार को मोहनिया कैमूर का एसडीपीओ, गया के डीएसपी विधि व्यवस्था मो खुर्शीद आलम को नालंदा का ट्रैफिक डीएसपी, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे फिरोज आलम को इआरएसएस बिहार का डीएसपी, मोहनिया कैमूर के डीएसपी दिलीप कुमार को बी-सैप 16 पटना का डीएसपी, सीआइडी के डीएसपी रवि प्रकाश सिंह को गया का डीएसपी विधि व्यवस्था और पुलिस निरीक्षक से प्रोन्नति वीरेंद्र प्रसाद महतो को विशेष निगरानी इकाई का डीएसपी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




