खेलमंत्री से मिले संघों के पदाधिकारी, समस्याओं की दी जानकारीपटना. बिहार ओलंपिक संघ के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता से विकास भवन स्थित खेल विभाग के कक्ष में मुलाकात की. इसमें खेल विभाग एवं खेल संघ में सामंजस्य स्थापित करने के लिए विचार विमर्श किया गया. राज्य के खेल संघों के पदाधिकारियों ने खेलमंत्री को अपने खेलों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही साथ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकलापों पर चर्चा की. बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन को छोड़ सभी खेल संघों ने निदेशक-सह- सचिव को स्थानांतरित कर पूर्व की भांति बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी की नियुक्ति की मांग की. साथ ही किस परिस्थिति में भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी इसकी जांच की मांग की. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा कुछ चुनिंदा खेल संघों को लाभ देने का भी आरोप लगाया. मौके पर बिहार ओलंपिक संघ के सचिव मो मुस्ताक अहमद, फुटबॉल संघ के इम्तियाज हुसैन, वॉलीबॉल संघ के रामाशीष प्रसाद सिंह, कबड्डी संघ से कुमार विजय, साइक्लिंग एसोसिएशन के डॉ कौशल किशोर सिंह, हैंडबॉल संघ के पंकज कुमार, ब्रजकिशोर शर्मा, तीरंदाजी संघ के मनोज कुमार, स्विमिंग संघ के राम विलास पांडेय, जूडो संघ के राम उदय सिंह, बॉल बैडमिंटन संघ के गौरी शंकर, नेटबॉल के संतोष कुमार सिंह, स्क्वाश से अविनाश कुमार आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 1:09 AM

विज्ञापन

बिहार ओलंपिक संघ के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता से विकास भवन स्थित खेल विभाग के कक्ष में मुलाकात की.

विज्ञापन

पटना. बिहार ओलंपिक संघ के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता से विकास भवन स्थित खेल विभाग के कक्ष में मुलाकात की. इसमें खेल विभाग एवं खेल संघ में सामंजस्य स्थापित करने के लिए विचार विमर्श किया गया. राज्य के खेल संघों के पदाधिकारियों ने खेलमंत्री को अपने खेलों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही साथ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकलापों पर चर्चा की. बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन को छोड़ सभी खेल संघों ने निदेशक-सह- सचिव को स्थानांतरित कर पूर्व की भांति बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी की नियुक्ति की मांग की. साथ ही किस परिस्थिति में भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी इसकी जांच की मांग की. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा कुछ चुनिंदा खेल संघों को लाभ देने का भी आरोप लगाया. मौके पर बिहार ओलंपिक संघ के सचिव मो मुस्ताक अहमद, फुटबॉल संघ के इम्तियाज हुसैन, वॉलीबॉल संघ के रामाशीष प्रसाद सिंह, कबड्डी संघ से कुमार विजय, साइक्लिंग एसोसिएशन के डॉ कौशल किशोर सिंह, हैंडबॉल संघ के पंकज कुमार, ब्रजकिशोर शर्मा, तीरंदाजी संघ के मनोज कुमार, स्विमिंग संघ के राम विलास पांडेय, जूडो संघ के राम उदय सिंह, बॉल बैडमिंटन संघ के गौरी शंकर, नेटबॉल के संतोष कुमार सिंह, स्क्वाश से अविनाश कुमार आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन