कैंपस : स्कूलों में फिर से शुरू होगा तिथि भोजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Oct 2024 8:23 PM
जिले में प्रारंभिक स्कूलों में फिर से तिथि भोजन (खास दिन पौष्टिक भोजन) की शुरुआत कर दी गयी है.
संवाददाता, पटना जिले में प्रारंभिक स्कूलों में फिर से तिथि भोजन (खास दिन पौष्टिक भोजन) की शुरुआत कर दी गयी है. किन्हीं कारणों से अगस्त-सितंबर में तिथि भोजन बंद हो गया था. बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति ने सभी जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) को भेजे निर्देश में कहा है कि अक्तूबर से दिसंबर तक स्कूलों में तिथि भोजन का आयोजन किया जायेगा. किस जिले और प्रखंड में तिथि भोजन का आयोजन होना है तिथि, विद्यालय का नाम, लाभान्वित बच्चों की संख्या, सेवा प्रदाता का नाम और शुभ अवसर की जानकारी आंकड़ों के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. निर्देश में कहा गया है कि जिन जिलों में दिसंबर 2024 तक अधिक संख्या में तिथि भोजन का आयोजन किया जायेगा, उन जिलों को सम्मानित किया जायेगा. तिथि भोजन, सरकार की एक योजना है. इसके तहत, किसी खास दिन पर सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










