पुष्पा-टू की प्री बुकिंग में 950 रुपये तक बिकीं टिकटें

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्शन ड्रामा ‘पुष्पा 2: द रूल’ गुरुवार को देशभर में पांच भाषा में रिलीज हो रही है. सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को देखने के लिए लोगों ने पहले ही एडवांस बुकिंग कर ली थी.
पटना . सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्शन ड्रामा ‘पुष्पा 2: द रूल’ आज देशभर में पांच भाषा में रिलीज हो रही है. सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को देखने के लिए लोगों ने पहले ही एडवांस बुकिंग कर ली थी. कई लोग तो सिनेमाघरों में पहुंचकर भी टिकटें खरीदी. मालूम हो कि, गांधी मैदान में फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया था. इस दौरान लोगों में पुष्पा का गजब क्रेज देखने को मिला था. अब फिल्म देखने के लिए भी लोगों का उत्साह देखने को बन रहा है. आज सुबह से लेकर देर रात तक कई शो चलने वाले हैं. गांधी मैदान स्थित रीजेंट सिनेमा के प्रबंधक संजीत पांडे ने बताया कि रात 2.30 बजे तक पांच शो चलाया जायेगा. लोगों के उत्साह को देखते हुए परिसर में बड़ा बैनर भी लगाया है. वहीं, आइनॉक्स सिटी सेंटर के अभिषेक कुमार ने बताया कि सभी शो हाउसफुल हैं. यह फिल्म पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ने वाली है. बता दें कि, टूडी हिंदी शो के लिए 950 रुपये तक की टिकटें बिकी है. वहीं, लगभग टिकटें बिकने के बाद आइनॉक्स सिटी सेंटर में एक शो तेलगु भाषा में भी लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




