अगले तीन दिनों तक छाया रहेगा हल्का कोहरा
Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 19 Jan 2026 12:57 AM
शहर व आस-पास के इलाके में तीन चार दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है.
पटना. शहर व आस-पास के इलाके में तीन चार दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है. शहर व आस-पास के इलाके में अगले तीन दिनों तक आंशिक रूप से कोहरे छाये रहेंगे. पछुआ हवा की वजह से भी फिलहाल शहरवासियों को कनकनी से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को पटना सहित अन्य शहरों में कोहरा को लेकर चेतावनी जारी की गयी है. दिन में धूप निकलने के साथ पछुआ के कारण कनकनी रहेगा. दिन की तुलना में रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं. रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीते 24 घंटों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. पटना का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










