बिक्रम में 5 घंटे लगा जाम, परेशान रहे लोग
Updated at : 24 May 2025 12:14 AM (IST)
विज्ञापन

बिक्रम. शुक्रवार को बिहटा - बिक्रम - पालीगंज स्टेट हाइवे 2 सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जाम रहा.
विज्ञापन
बिक्रम. शुक्रवार को बिहटा – बिक्रम – पालीगंज स्टेट हाइवे 2 सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जाम रहा. जाम में अधिकांश संख्या में बालू लोड ट्रक व ट्रैक्टर देखे गये. इस जाम में बिक्रम शहीद चौक के पास स्कूली वाहन भी घंटों फंसे रहे. वहीं बैंक कर्मी, शिक्षक, सरकारी ड्यूटी पर पटना से आने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. आमजनों ने बताया कि सड़क जाम में अधिकांश संख्या में बालू लोड वाहन दिखे. वहीं सड़क कम चौड़ी होना भी जाम का एक मुख्य कारण रहता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




