चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख की संपत्ति उड़ायी

Updated at : 20 Apr 2024 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख की संपत्ति उड़ायी

दानापुर. गुरुवार रात बेखौफ चोरों ने थाने के नासरीगंज शिव मंदिर के पास निवासी शिवपति देवी के बंद घर का ताला तोड़कर बीस हजार नकद समेत सवा तीन लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया है.

विज्ञापन

दानापुर. गुरुवार रात बेखौफ चोरों ने थाने के नासरीगंज शिव मंदिर के पास निवासी शिवपति देवी के बंद घर का ताला तोड़कर बीस हजार नकद समेत सवा तीन लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया है. इस संबंध में शिवपति देवी ने स्थानीय थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है. शिकायत में शिवपति देवी ने बताया कि 12 अप्रैल को घर में ताला बंद कर पूरा परिवार प्रयागराज गये थे. उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को मेरी मौसी कुंती देवी ने फोन पर सूचना दी की घर का ताला टूट है. सूचना पर जब शुक्रवार को घर आये तो देखा कि घर का ताला टूटा था और कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि चोरों ने आराम से सारे कमरे को खंगाला और चोरों ने बीस हजार नकद, सोने का झुमका, अंगूठी, चेन व चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर ले गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन