ePaper

बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी तेज

Updated at : 16 Sep 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी तेज

बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों में से आवेदन अपील करने वाले 2800 में से 1004 को मंगलवार तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फिर से बहाली की मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

•बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की वापसी के लिए विभाग की पहल ला रही रंग संवाददाता, पटना बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों में से आवेदन अपील करने वाले 2800 में से 1004 को मंगलवार तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फिर से बहाली की मंजूरी दे दी है.अपील आवेदनों पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है, इसके बाद मंजूरी दी जायेगी. विभाग का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में शेष बचे विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मी अपील आवेदन कर सेवा में वापसी करेंगे. सूत्रों के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल से हड़ताल पर गये विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की वापसी की राह आसान हो गयी है. विभाग द्वारा अपील आवेदन का अवसर दिये जाने के बाद लगातार बड़ी संख्या में बर्खास्त कर्मी फिर से सेवा में लौटने की प्रक्रिया से जुड़ रहे हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है. पटना मुख्यालय द्वारा निर्धारित इ-मेल आइडी appealdlrs@gmail.com पर अपील आवेदन लगातार जारी है. गौरतलब है कि इससे पहले 3321 संविदाकर्मी पहले ही हड़ताल छोड़कर अपनी ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं. अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से बर्खास्त कर्मियों को दोबारा सेवा में आने का मौका मिला है. शुरुआत में 54 कर्मियों की वापसी हुई थी, वहीं यह संख्या बढ़ते-बढ़ते 402 और अब हजार तक पहुंच चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन