खोई हुई किशोरी को महिला थाने की पुलिस ने परिवार से मिलाया
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2020 7:04 AM
खोई हुई किशोरी को महिला थाने की पुलिस ने परिवार से मिलाया
पटना महिला थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गुम हुई एक किशोरी को उसके परिवार से मिलवा दिया. किशोरी का नाम प्रतिमा कोला है और वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग की रहने वाली है. पुलिस के मुताबिक प्रतिमा के रिश्तेदार बिहार में रहते हैं, जिनके यहां वह आयी थी. लेकिन भटकते हुए हाजीपुर थाना क्षेत्र में चली गयी. महिला विकास मंच की अध्यक्ष वीणा व अरूणा की नजर किशोरी पर पड़ी. पूछताछ के दौरान किशोरी के भटकने की जानकारी हुई तो उन्होंने महिला थाने की पुलिस के हवाले बच्ची को सौंप दिया.
थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि प्रतिमा के पास आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कर ली गयी है. इसके बाद उसके परिजनों से फोन पर बातचीत की गयी, परिजन चार से पांच दिन के अंदर पटना आयेंगे व किशोरी को लेकर जायेंगे. किशोरी को उसके परिजनों से भी बातचीत करायी गयी है, फिलहाल उसे गायघाट रिमांड होम में सुरक्षित रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










