कार में रखे 2 लाख नकद रुपये और तीन मोबाइल फोन लेकर बदमाश फरार

Updated:
विज्ञापन
कार में रखे 2 लाख नकद रुपये और तीन मोबाइल फोन लेकर बदमाश फरार

बदमाशों ने कार चालक को मोबिल गिरने का झांसा दिया और सीट पर रखे बैग को गायब कर दिया. बैग में 2 लाख रुपये नकद, तीन माेबाइल फोन, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात थे.

विज्ञापन

-चालक को गाड़ी से मोबिल गिरने का झांसा देकर दिया घटना को अंजाम, शास्त्रीनगर थाना का मामला संवाददाता, पटना बदमाशों ने कार चालक को मोबिल गिरने का झांसा दिया और सीट पर रखे बैग को गायब कर दिया. बैग में 2 लाख रुपये नकद, तीन माेबाइल फोन, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात थे. यह घटना शास्त्रीनगर थाने राजाबाजार पिलर नंबर 22 के समीप घटित हुई. इस संबंध में कार मालिक व बिक्रम के गोविंदपुर निवासी अजीत कुमार ने शास्त्रीनगर थाने में केस दर्ज करा दिया है. अजीत कुमार अपने चालक के साथ राजाबाजार पिलर नंबर 22 के पास किसी काम से गये थे. इस दौरान अजीत कुमार कार से उतर कर अपने काम निबटाने चले गये. उनके चालक ने गाड़ी को साइड में पार्क कर दिया. इसी बीच एक युवक पहुंचा और चालक को बताया कि आपकी गाड़ी से मोबिल गिर रहा है. इसके बाद चालक नीचे उतर कर देखने लगा. इतने में ही बदमाश गाड़ी की सीट पर रखे अजीत कुमार के बैग को लेकर भाग गया. अजीत कुमार जब वापस गाड़ी में लौटे तो फिर बैग गायब होने की जानकारी मिली. उस बैग में ही 2 लाख नकद रुपये, तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nitish Kumar

लेखक के बारे में

By Nitish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन